{"_id":"615b17da8ebc3e0df63dac4d","slug":"high-court-seeks-reply-from-income-tax-department-and-ed-on-petition-on-captain-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: कैप्टन अमरिंदर सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने आयकर विभाग और ईडी से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: कैप्टन अमरिंदर सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने आयकर विभाग और ईडी से मांगा जवाब
Mon, 04 Oct 2021 08:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 04 Oct 2021 08:38 PM IST
सार
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की याचिका पर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयकर विभाग का रिकॉर्ड ईडी को सौंपने के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लुधियाना की कोर्ट में आयकर विभाग के रिकॉर्ड को ईडी को सौंपने के लुधियाना कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट पहले ही रोक लगा चुका है। अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इस पर तीन नवंबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की शिकायत पर 2016 से लुधियाना की अदालत में यह केस चल रहा है। केस में ईडी ने इस मामले में जांच के लिए अदालत से इस केस का रिकॉर्ड जांचने की इजाजत मांगी थी। ईडी की इस मांग को स्वीकार करते हुए लुधियाना की अदालत ने पिछले साल 18 सितंबर को इसकी इजाजत दे दी थी। इस फैसले के खिलाफ कैप्टन ने अपील की तो एडिशनल सेशन जज ने उसे खारिज कर दिया था। उसी आदेश को रद्द करने की हाईकोर्ट से मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- लुधियाना: किसान ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- लखीमपुर घटना को बर्दाश्त नहीं कर सका
विज्ञापन
इस याचिका के हाईकोर्ट में लंबित रहते इन आदेश पर रोक लगाने की भी मांग है। दायर याचिका में हाईकोर्ट को बताया गया है कि इस केस का रिकॉर्ड ईडी को सौंपने का आदेश पूरी तरह से गलत है, क्योंकि इस केस में ईडी पक्ष ही नहीं है। ऐसे में जो कोई भी केस में पक्ष न हो, उसे कैसे केस का रिकॉर्ड सौंपने का आदेश दिया जा सकता है। ऐसे में इस आदेश को रद्द किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए लुधियाना कोर्ट के इस आदेश पर रोक लगा दी थी। अब हाईकोर्ट ने आयकर विभाग और ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।