{"_id":"5ed011c7df1ff97a1b76b6ae","slug":"high-commissioner-of-ghana-honoured-shooter-gauri-sheoran","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: कोरोना महामारी में लोगों की मदद के लिए शूटर गौरी श्योराण को घाना ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: कोरोना महामारी में लोगों की मदद के लिए शूटर गौरी श्योराण को घाना ने किया सम्मानित
Fri, 29 May 2020 01:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 May 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
निशानेबाज गौरी श्योराण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज गौरी श्योराण को नई दिल्ली स्थित द रिपब्लिक ऑफ घाना के उच्चायुक्त माइकल एएनएन ओक्वेय एस्क ने गुरुवार को ऑनलाइन सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान शूटिंग के खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों और कोरोना वायरस में लोगों की मदद के चलते दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली की संस्था इंटरनेशनल वुमन क्लब न्यू दिल्ली की ओर से दो दिवसीय पहली इंटरनेशनल मीटिंग का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इसमें कारोना के खिलाफ लड़ाई और लोगों की सेवा में जुटीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें चंडीगढ़ की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज गौरी श्योराण का नाम भी शामिल रहा। गौरी श्योराण शूटिंग के साथ-साथ समाजसेवा की गतिविधियों में भी आगे रहती हैं। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में लाख रुपये का योगदान दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला
विज्ञापन
बता दें कि गौरी श्योराण कड़ी मेहनत की बदौलत इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। अपने सटीक निशाने के दम पर उन्होंने भारत को कई पदक जिताए हैं। वह देश की महिला शूटिंग टीम में टॉप लिस्ट में शुमार हैं। गौरी श्योराण के पिता आईएएस अधिकारी जगदीप श्योराण ने बताया कि खेल से बेटी ने मेरा और मेरे देश का मान बढ़ाया है। बेटी की वजह से ही आज मेरा सिर गर्व से ऊंचा है।