फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   high command will decide the district head Congress

Chandigarh News: सभी पर्यवेक्षकों ने सौंपी रिपोर्ट, हाईकमान तय करेगा जिलाध्यक्ष

Wed, 13 Sep 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
high command will decide the district head Congress
आज हरियाणा के नेताओं के साथ हो सकती है प्रभारी की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में संगठन को लेकर नियुक्त किए गए सभी पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया को सौंप दी है। अब बुधवार को प्रभारी हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं को बैठक के लिए बुला सकते हैं। इसी बैठक में संगठन के लिए सहमति बनाने के प्रयास किए जाएंगे। अगर सहमति नहीं बनी तो कांग्रेस आलाकमान ही जिलाध्यक्ष तय करेगा।
इससे पहले, हर जिलों में जाकर पर्यवेक्षकों और समन्वयकों ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया था। इसी फीडबैक के आधार पर पर्यवेक्षकों ने हर जिले के लिए तीन से चार नेताओं के नाम सूची में रखे हैं। इन्हीं नामों में से जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे। शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। हालांकि, सभी गुट अपने समर्थकों को जिलों की कमान दिलाने की कोशिश में है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी अपने-अपने तरीके से हाईकमान को अपनी ताकत का अहसास भी करा चुके हैं। विरोधी गुट के तीनों नेता पहले से ही मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दरबार में पहुंचा चुके हैं। ऐसे में जिलाध्यक्षों की सूची हाईकमान की मुहर के बाद ही फाइनल होने के आसार हैं।
विज्ञापन

इस बारे में हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि हरियाणा में जिला स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट 15 से 17 सितंबर के बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सौंप दी जाएगी। जिला स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति एआईसीसी के स्तर पर की जाती है। इससे पहले, नेताओं के साथ मंथन करके सहमति के लिए मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed