{"_id":"8dfb456d1d8d855517bb8f158fcdc30e","slug":"helpline-number-for-repairing-of-vahicle-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में वाहन खराब हो जाए तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में वाहन खराब हो जाए तो पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Oct 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
अगर आपका वाहन रात को खराब हो जाए और आप चाहते हैं कि आपके वाहन को सुरक्षित स्थान तक पहुंचा दें तो इसके लिए आपको ऐसा संभव होगा पर आपको इसके लिए रुपये खर्च करने पड़ेंगे। चंडीगढ़ पुलिस ने यह सेवा पिछले साल शुरू की थी पर रिस्पांस ज्यादा न मिलने के कारण अब यह सेवा हाशिए पर है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस के नंबरों पर काल करेंगे तो आपको अब प्राइवेट टोइंग आपरेटरों के नंबर थमा दिए जाएंगे और आपको बाकायदा उनकी फीस अदा करनी पड़ेगी। रात 11 बजे से सुबह 6.00 बजे तक इस सेवा को शुरू किया गया था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने टोइंग सर्विस उन लोगों के लिए शुरू की थी जिनकी गाड़ी अचानक चंडीगढ़ में कहीं खराब हो जाती है। देखा यह जा रहा था कि रात को वाहन खराब हो गया तो उसको लोग वहीं छोड़ देते हैं। इससे वाहन सुरक्षित नहीं रहता।
विज्ञापन
सेवा का लाभ उठाने वाले ज्यादा नहीं आए तो इस सेवा से पुलिस का मोह भी भंग हो गया। इस सेवा के अंतर्गत टोइंग व्हीकल जाता था और वाहन को सुरक्षित स्थान तक पहुंचा देता था। इसमें खराब वाहन को मैकेनिक की दुकान में छो़ड़ने, निवास में छोड़ने या थाने में छो़ड़ने की योजना बनाई गई थी।
महिलाओं के लिए स्पेशल सेवा
चंडीगढ़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पीसीआर के लिए लेट नाइट ड्रापिंग सेवा शुरू की है। इस सेवा के अंतर्गत यदि कोई महिला अपने घर के बाहर है और टैक्सी, आटो या कैब उसको नहीं मिल पा रहा है तो वह पीसीआर को काल कर सकती है। पीसीआर उसको सुरक्षित घर पहुंचाएगी।
यहां कर सकते हैं काल
100
0172-2749194
0172-2744100