फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain likely today, yellow alert till June 26

Chandigarh News: आज तेज बारिश की संभावना, 26 जून तक यलो अलर्ट

Sun, 22 Jun 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain likely today, yellow alert till June 26
चंडीगढ़। शनिवार को हल्के बादल छाए रहे और कई बार बीच में धूप भी निकली। इस दौरान बारिश तो नहीं हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 जून तक शहर में काफी बारिश होगी। ऐसे में 23 से 26 जून तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी तेज बारिश का अंदेशा है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1 डिग्री कम था, वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन में मानसून चंडीगढ़ में दस्तक दे देगा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पाल का कहना है कि उत्तर भारत के राज्यों में मानसून अपनी रफ्तार पकड़ चुका है और अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी इसके जल्द पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है। इस बार बारिश के मामले में पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट सकता है। वहीं, मौसम अच्छा हुआ तो लोगों ने सुखना लेक से लेकर शहर के कई इलाकों में पर्यटन का आनंद लिया।
विज्ञापन



आने वाले दिनों में मौसम को अलर्ट

22 जून - ऑरेज अलर्ट
23 जून - यलो अलर्ट
24 जून - यलो अलर्ट
25 जून - यलो अलर्ट
26 जून - यलो अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed