फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain expected in Chandigarh in next 36 hours, more than 40 mm rain in 24 hours

Chandigarh News: चंडीगढ़ में अगले 36 घंटे भारी बारिश के आसार, 24 घंटे में 40 मिमी से ज्यादा बारिश

Wed, 03 Sep 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain expected in Chandigarh in next 36 hours, more than 40 mm rain in 24 hours
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अगले 24 से 36 घंटों के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक विशेष बुलेटिन जारी कर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों में शहर में 40 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे मानसून की गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। शहर में अब तक कुल 914.8 मिमी बारिश हो चुकी है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। तीन, चार सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट, 5 व 6 सितंबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सुखना लेक पर बोटिंग बंद
तेज हवाओं के कारण सुखना लेक पर बोटिंग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। सभी बोट्स को किनारे पर खड़ा कर दिया गया। क्रूज और शिकारा का संचालन भी रोक दिया गया था। हालांकि, दोपहर बाद मौसम सुहावना होने के कारण हजारों लोग लेक पर पहुंचे और मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी की गई गाइडलाइन्स
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें और बिजली के उपकरणों से सावधान रहें। इसके अलावा, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर रखने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed