फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   heavy rain at punjab, punjab weather, heavy rain. crop distroy, ludhiana, patiala, jalandhar, punjab

पंजाब में बरसी आफत: तेज हवा, बारिश-ओलों ने गिराई गेहूं की फसल

Sun, 13 Mar 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना/पटियाला/जालंधर।
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना/पटियाला/जालंधर। Updated Sun, 13 Mar 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
heavy rain at punjab, punjab weather, heavy rain. crop distroy, ludhiana, patiala, jalandhar, punjab
तेज हवा, बारिश-ओलों ने गिराई गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में दो दिन से फसल की बर्बादी और मुश्किलों की बारिश जारी है। शुक्रवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश से गेहूं की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। बारिश के बाद तेज हवा चलने से फसलें गिर गई, जिससे झाड़ कम रहने की आशंका जताई जा रही है। प्रदेश में इस बार 33 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई है।
विज्ञापन


जालंधर में 1.65 लाख हेक्टेयर पर गेहूं बोया गया है। बारिश से खेतों में पानी जमा होने से फसल के गिरने का डर बना हुआ है। पटियाला में  शनिवार को 15.5 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, लुधियाना में पिछले 24 घंटों के दौरान 20.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


चीफ एग्रीकल्चर अफसर एसएस सेखों का कहना है कि स्टाफ को खेतों में जाकर सर्वे करने को कहा गया है। उनका कहना है कि जिले में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बठिंडा में शनिवार सुबह सात बजे तक 11.4 एमएम बारिश हुई थी। शनिवार को करीब 12 एमएम बरसात हुई। फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, मानसा, मोगा और संगरूर में भी बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भारतीय किसान यूनियन-एकता के प्रदेश महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां का कहना है कि बारिश ने किसान का गणित बिगाड़ दिया है। पंजाब में कई जगह ओले गिरने से फसल को नुकसान हुआ है। झाड़ में 25 से तीस फीसदी तक कमी आ सकती है जबकि ओलों से नुकसान बढ़ सकता है। उनकी मांग है कि सरकार तुरंत गिरदावरी करके किसानों को मुआवजा दे। यूनियन की मांग है कि सौ फीसदी नुकसान पर 40 हजार रुपये प्रति एकड़ और कम नुकसान पर इसके अनुपात में मुआवजा दिया जाए।

आज भी हो सकती है बारिश

heavy rain at punjab, punjab weather, heavy rain. crop distroy, ludhiana, patiala, jalandhar, punjab
तेज हवा से बीच सड़क पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
पीएयू के स्कूल ऑफ क्लाइमेट चेंज एवं एग्रीकल्चर मेट्रोलाजी ने अगले 24 घंटों के दौरान भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
----------------
24 घंटे में हुई बारिश
लुधियाना 20.8 मिमी
पटियाला  15.5 मिमी
बठिंडा 12 मिमी
---------------------
सरकार ने दी थी चेतावनी
पंजाब सरकार ने बारिश की चेतावनी देते हुए किसानों को यह सलाह दे दी थी कि वह खेतों में पानी कम लगाएं लेकिन कई किसानों ने पानी लगाया। इसके कारण फसल खराब होने के आसार बढ़ गए हैं।
-----------------------
कोट
जालंधर जिले में फसल लगभग पक चुकी हैं। ऐसे में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से फसलें बिछ जाती हैं। इससे गेहूं के दाने काले पड़ जाते हैं और पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते। फसलों का झाड़ कम रह जाएगा और इसका सीधा नुकसान किसानों को होगा।
एएस मान, खेतीबाड़ी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed