फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat Wave in Punjab mausam ki jankari

Punjab Weather: दिन में लू, रातें भी तपी; न्यूनतम पारा सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा, जल्दी राहत भी नहीं

Fri, 24 May 2024 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 May 2024 10:40 AM IST
सार

वीरवार को सीजन की सबसे गर्म रात रही। फरीदकोट में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, जिस वजह से यह सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा रहा।

विज्ञापन
Heat Wave in Punjab mausam ki jankari
पंजाब में भीषण गरमी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में दिन के साथ अब रात भी सताने लगी हैं। दिन में सूरज आग उगल रहा है और रात के पारे के उबाल से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन


10 जिलों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट 27 मई तक बढ़ा दिया गया है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सूबे में सर्वाधिक है। इसमें बीते दिन के मुकाबले 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है लेकिन अब भी ये सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान के बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। वीरवार को सीजन की सबसे गर्म रात रही। फरीदकोट में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, जिस वजह से यह सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान आनंदपुर साहिब में 28.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। अन्य जिलों में भी लू परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन


वीरवार को पहाड़ों में बारिश से कुछ राहत मिली है। शिमला, धर्मशाला, मंडी और सोलन में सुबह बादल आए और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को मौसम साफ रहने की बात कही है लेकिन साथ ही शनिवार से दोबारा लू चलने का येलो अलर्ट कर दिया है। साथ ही कहा है कि अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले कुछ दिन पंजाब का मौसम शुष्क रहने वाला है और गर्मी से कुछ खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। जिस तरह से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है, उस कारण न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। -एके सिंह, निदेशक, मौसम विभाग, चंडीगढ़।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed