{"_id":"666ccb4f34fda87df40b4735","slug":"heat-spoils-electricity-schedule-unannounced-cuts-start-in-the-state-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-445236-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गर्मी ने बिगाड़ा बिजली का शेड्यूल, प्रदेश में अघोषित कट शुरू, कई जिलों में पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गर्मी ने बिगाड़ा बिजली का शेड्यूल, प्रदेश में अघोषित कट शुरू, कई जिलों में पानी की किल्लत
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में प्रचंड गर्मी के साथ बिजली खपत का भी रिकॉर्ड बन रहा है। जून की शुरुआत से ही बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। यह मांग 13 हजार मेगावॉट तक पहुंच गई और बिजली का शेड्यूल बिगड़ने लगा है। आलम ये है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार 25 प्रतिशत तक बिजली की खपत बढ़ी है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बिजली के अघोषित कट लगने शुरू हो गए हैं। ओवरलोड होने से कट लगाए जा रहे हैं। बिजली कटौती के कारण पानी की किल्लत होने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया है कि प्रदेश के सभी जिलों में रोजाना 100 से 500 तक बिजली संबंधित शिकायतें आ रही हैं। शुक्रवार को दस जिलों में ही 4 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से अधिकतर बिजली कट, लाइन और ट्रांसफार्मर खराब होने की हैं।हरियाणा के पास बिजली की कुल क्षमता 14026 मेगावॉट है। बढ़ती गर्मी और धान का सीजन शुरू होने पर बिजली खपत और बढ़ने की संभावना है। उद्योगों के लिए जहां 24 घंटे, गांवों के लिए जगमग योजना के तहत 24 घंटे और कृषि क्षेत्र के लिए 8 घंटे बिजली आपूर्ति निर्धारित की गई है। 15 जून से कृषि के लिए 8 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू होनी है। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद उद्यमियों से उद्योगों को रात को चलाने की अपील कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक उद्योगों में बिजली के आधिकारिक कट नहीं लगाए रहे हैं। शहरों में घरेलू उपभोक्ताओं के यहां जरूर अघोषित कट लगने शुरू हो गए हैं।
-- -- -
रोहतक में 5 घंटे और झज्जर में 30 मिनट बत्ती गुल
रोहतक में वीरवार को 220 केवी खोखराकोट पावर हाउस बंद होने से 600 शिकायतें दर्ज की गईं। यहां कई मोहल्लों में 5 घंटे बिजली बाधित रही। झज्जर के शहरी क्षेत्र में दो दिन से 30 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है। शिकायत केंद्र पर रोजाना 50 से 60 शिकायतें दर्ज हो रही हैं।
सोनीपत और पानीपत में बिजली खपत का टूटा रिकॉर्ड
सोनीपत में वीरवार को रिकाॅर्ड 1.55 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई। शुक्रवार को फ्यूज उड़ने के कारण मंडी क्षेत्र में 50 मिनट और मॉडल टाउन क्षेत्र में 30 मिनट तक बिजली गुल रही। जिले में रोजाना 600 शिकायतें दर्ज हो रही हैं। 1100 मेगावाट मांग के बदले 800 मेगावाट बिजली मिल रही है। वहीं, पानीपत में बिजली की कुल खपत ने पिछले चार साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। खपत 1.36 करोड़ यूनिट पहुंच गई है। ओवरलोड होने से यहां पर बिजली कटों की संख्या बढ़ी है। वहीं, जींद में बिजली खपत का आंकड़ा 90 लाख यूनिट के पार हो गया है, जबकि मांग 95 लाख यूनिट बिजली की है। वहीं, दिन में दो से तीन कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
मांग से एक हजार मेगावॉट बिजली अधिक : रणजीत
हमारे पास 14026 मेगावॉट की क्षमता है। घबराने की जरूरत नहीं है। अब भी मांग से एक हजार मेगावॉट बिजली अधिक है। विभाग कोई कट नहीं लगा रहा है। हां, आंधी आदि आने पर जरूर बिजली कट की जाती है, ताकि कहीं आगजनी आदि न हो। ओवरलोड की वजह से बिजली आपूर्ति कहीं बंद होती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाता है। जल्द ही केरल में बारिश आएगी और इसके बाद से हमें यहां से अतिरिक्त बिजली मिल जाएगी। -रणजीत सिंह, बिजली मंत्री, हरियाणा।