फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing on Drugs Case of Punjab in Punjab Haryana Highcourt Today

हजारों करोड़ के ड्रग केस की सुनवाई आज: मामले में पार्टी बनने के लिए अकाली नेता मजीठिया ने भी दी अर्जी

Thu, 18 Nov 2021 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 10:24 AM IST
सार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में नशे के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाए जाने पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
Hearing on Drugs Case of Punjab in Punjab Haryana Highcourt Today
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में हजारों करोड़ के ड्रग कारोबार को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। इस मामले को लेकर नवजोत सिद्धू लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर रहे हैं। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस मामले में पक्ष बनने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी पर गुरुवार को ही सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


मजीठिया ने बताया कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ड्रग मामले में संज्ञान लेकर सुनवाई आरंभ की थी। इस दौरान हाईकोर्ट ने कुछ एसआईटी गठित की थी। इसके बाद से ही लगातार उनका नाम ड्रग के कारोबार के साथ राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में चुनाव नजदीक आने के चलते ऐसा बार-बार किया जा रहा है। ऐसे में इस मामले में उन्हें पक्ष बनाया जाए ताकि वह न्यायालय के समक्ष अपनी दलीलें रख सकें। 
विज्ञापन


मामले में लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर हैं सिद्धू
इससे पहले बुधवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में नशे के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने और बड़ी मछलियों को दबोचने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट कर सिद्धू ने कैप्टन पर कसा था तंज
सिद्धू ने कैप्टन पर तंज कसते हुए लगातार चार ट्वीट किए थे। उन्होंने कहा कि 2017 में पंजाब के लोगों से वादा किया गया था कि हम चार हफ्ते में नशे की कमर तोड़ देंगे लेकिन नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की 2017 से 2020 तक की रिपोर्ट के अनुसार, लगातार चार साल के दौरान पंजाब ने एनडीपीएस के मामलों में अपना स्थान चोटी पर बनाए रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed