फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing on case of Delhi BJP leader Tajinder Bagga being brought to Punjab in Punjab Haryana High Court

बग्गा की गिरफ्तारी का बवाल: पंजाब सरकार ने की सीसीटीवी फुटेज संरक्षित करने की मांग, हाईकोर्ट मंगलवार को करेगा सुनवाई

Sat, 07 May 2022 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 May 2022 01:11 PM IST
सार

तजिंदर बग्गा को शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस ने उनके दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया था और पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया था, जहां से दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस ले गई थी।  

विज्ञापन
Hearing on case of Delhi BJP leader Tajinder Bagga being brought to Punjab in Punjab Haryana High Court
तजिंदर बग्गा - फोटो : फाइल

विस्तार

दिल्ली भाजपा के युवा नेता तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार कर पंजाब लाने के लिए गई टीम को हरियाणा पुलिस द्वारा रोकने के खिलाफ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में पंजाब सरकार ने सीसीटीवी फुटेज संरक्षित करने की मांग की है। हाईकोर्ट ने अब इस याचिका और बग्गा द्वारा एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका दोनों पर मंगलवार को सुनवाई का निर्णय लिया है।

विज्ञापन



विज्ञापन


पंजाब सरकार की ओर से अर्जी दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया गया कि बग्गा को मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए दिल्ली से लाते हुए अचानक कुरुक्षेत्र में उनकी टीम को हरियाणा पुलिस ने रोक दिया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस पहुंची और बग्गा को लेकर लौट गई। पंजाब सरकार ने इसे दिल्ली और हरियाणा पुलिस द्वारा न्यायिक कार्य में बाधा बताया। पंजाब सरकार ने अपील की है कि हरियाणा पुलिस को कुरुक्षेत्र स्थित थाने में मौजूद सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित करने का आदेश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की दलील यह रही कि दिल्ली पुलिस से उन्हें संदेश मिला था कि कुछ लोगों ने बग्गा का अपहरण किया है और इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। द्वारका कोर्ट ने बग्गा के पिता की शिकायत पर सर्च वारंट जारी किए हैं। जब दिल्ली पुलिस कुरुक्षेत्र पहुंची तो उन्होंने सर्च वारंट दिखाए। पंजाब पुलिस के पास मोहाली कोर्ट से जारी कोई वारंट मौजूद नहीं था। दिल्ली पुलिस के वारंट के आधार पर बग्गा को उन्हें सौंप दिया गया था। शनिवार को केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली पुलिस का पक्ष रखने के लिए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने समय मांग लिया। इसपर हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई बग्गा की याचिका पर सुनवाई के दिन तय कर दी है। दोनों याचिकाओं पर अब 10 मई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed