फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing in case of National Shooter and Advocate Sukhmanpreet Singh Sidhu alias Sippy Sidhu murder

Sippy Murder Case: सिप्पी हत्याकांड का चश्मदीद पहुंचा सीबीआई कोर्ट, कल्याणी के खिलाफ नहीं बदले बयान

Fri, 12 Jul 2024 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 11:51 AM IST
सार

20 सितंबर 2015 को सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू की हत्या चंडीगढ़ के सेक्टर-27 स्थित पार्क में चार गोलियां मारकर की गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

विज्ञापन
Hearing in case of National Shooter and Advocate Sukhmanpreet Singh Sidhu alias Sippy Sidhu murder
सिप्पी हत्याकांड की आरोपी कल्याणी - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

नेशनल शूटर एवं अधिवक्ता सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू हत्याकांड के मामले में वीरवार को सीबीआई कोर्ट में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे लगातार छह घंटे सुनवाई हुई। ट्रायल की दूसरी सुनवाई में आरोपी कल्याणी के खिलाफ गवाही देने वाले चश्मदीद गवाह जितेंद्र सिंह से आरोपी पक्ष ने क्रॉस एग्जामिन किया। 

विज्ञापन


इस दौरान गवाह से आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने कई सवाल पूछे और कल्याणी को पहचानने के बारे में भी सवाल जवाब किए। गवाह कल्याणी के खिलाफ दिए गए अपने पुराने बयानों पर अड़ा रहा और कोर्ट में उसकी पहचान भी की। गवाह को सीबीआई की जांच टीम कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में लेकर पहुंची और कोर्ट की कार्रवाई खत्म होने के बाद उसे सुरक्षा के पहरे में ही वापस ले जाया गया। इस मामले में अगली सुनवाई अब 19 जुलाई को होगी।

विज्ञापन

पार्क में गोलियों से भूना गया था सिप्पी

वर्ष 2015 में सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की सेक्टर-27 स्थित पार्क में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी और जांच टीम ने कल्याणी सिंह को इस हत्याकांड में नामजद किया गया था। इस मामले में 8 जुलाई से आरोपी कल्याणी के खिलाफ ट्रायल शुरू हो चुका है और पहले दिन इस हत्याकांड के मुख्य चश्मदीद गवाह जतिंद्र सिंह की गवाही हुई थी। लेकिन उस समय क्रॉस एग्जामिन नहीं होने के कारण कार्रवाई स्थगित हो गई थी और आरोपी पक्ष ने गवाह से सवाल-जवाब करने के लिए 11 जुलाई की अगली तारीख ले ली थी। गवाही देने के साथ ही गवाह जितेंद्र ने कोर्ट में समक्ष कहा था कि उसे अपनी जान का खतरा सता रहा है। इसी कारण कोर्ट ने गवाह की सुरक्षा का जिम्मा मामले की जांच करने वाली सीबीआई टीम को ही सौंप दिया। इसी के चलते वीरवार को सीबीआई की जांच टीम गवाह जितेंद्र को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में लेकर पहुंची और सुबह 10 बजे मामले में कार्रवाई शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गवाह बोला-हत्या से पहले साथ थे सिप्पी और कल्याणी

आरोपी पक्ष ने गवाह से घटना के बारे में शुरू से अंत तक पूछा। गवाह ने बताया कि उसने खुद घटना से कुछ देर पहले कल्याणी व सिप्पी सिद्धू को पार्क में सैर करते हुए देखा था। इसके कुछ देर बाद ही वहां एक अन्य अज्ञात व्यक्ति आया और सिप्पी को गोलियां मार दी। इसके बाद कल्याणी ने भी सिप्पी पर गोलियां चलाई थी और वह दोनों इस वारदात को अंजाम देने के बाद दो गाड़ियों में मौके से फरार हुए थे। 


आरोपी पक्ष ने गवाह से पूछा कि उसने पहले यह बात पुलिस को क्यों नहीं बताई। गवाह ने अधिवक्ता के सारे सवालों के जवाब दिए और अपने इन बयानों पर अड़ा रहा। हालांकि अधिवक्ता ने गवाह को बार-बार एक ही प्रश्न को अलग-अलग तरीके से भी पूछकर उसे उलझाने का प्रयास किया लेकिन वह बयानों पर अड़ा रहा। इस मामले में सीबीआई की ओर से दो और अन्य चश्मदीद गवाह बनाए गए है जिनमें एक महिला भी शामिल है। इस महिला ने भी सिप्पी की हत्या के बाद कल्याणी को पार्क के बाहर देखा था।

दिसंबर तक आ सकता है इस हत्याकांड में फैसला

इस हत्याकांड मामले में इसी साल दिसंबर महीने तक फैसला आने की भी उम्मीद है। क्योंकि सीबीआई की कोर्ट ने इस पूरे मामले में होने वाली कार्रवाई को अलग-अलग महीनों में बांट दिया है। जुलाई महीने में केवल चश्मदीद गवाहों की गवाही होगी। जबकि बचे हुए अन्य की गवाही अगस्त और सितंबर में होगी। अक्तूबर में केवल मामले से संबंधित विशेषज्ञों को बयान देने के लिए बुलाया जाएगा। नवंबर के पहले सप्ताह में कल्याणी के बयान दर्ज होंगे जबकि इसकी अगली सुनवाई में बचाव पक्ष के गवाहों की गवाही होगी। इसके बाद दिसंबर महीने में कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed