फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Minister Anil Vij says second sero-survey shows 14.8 percent of people in Haryana have developed antibodies

हरियाणा में दूसरे सीरो सर्वे में 14.8 फीसदी में एंटीबॉडी मिली, कोरोना की वर्तमान मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत

Mon, 02 Nov 2020 10:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Nov 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Health Minister Anil Vij says second sero-survey shows 14.8 percent of people in Haryana have developed antibodies
फाइल फोटो
हरियाणा में दूसरे चरण के सीरो सर्वे में 14.8 फीसदी लोगों में एंटीबाडी पाई गई हैं। कोरोना की वर्तमान मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत को न्यनूतम स्तर तक ले जाने के लिए चिकित्सकों को और कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया है। इसके साथ ही कोरोना के पूरे इतिहास पर शोध करने के भी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


यह जानकारी यहां पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के सर्वे के लिए 19-20 अक्तूबर को राज्य के सभी जिलों के करीब 14477 लोगों के नमूने एकत्र किए। इनमें करीब 14.8 फीसदी लोगों में एंटीबॉडीज तैयार होने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


इससे पहले अगस्त माह के दौरान पहला सर्वे करवाया गया था। जिसमें करीब 8 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडीज बनी थी, जोकि इस बार बढकर 14.8 प्रतिशत हुई है। विज ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 11.4 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्रों में 19.8 प्रतिशत एंटीबॉडीज पाई गई हैं। शहरी सीरो सर्वे की रिपोर्ट में फरीदाबाद में 40.2 प्रतिशत, यमुनानगर में 37.1 प्रतिशत तथा पानीपत में 36.3 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अधिकतम सीरो-पॉजिटिव जिलों में फरीदाबाद 31.2 प्रतिशत, यमुनानगर में 28.6 प्रतिशत तथा जींद में 26.6 प्रतिशत एंटीबॉडीज पाई गई है। इसके साथ ही 10 प्रतिशत से नीचे सीरो पॉजिटिविटी पाए गए जिलों में हिसार 9.7 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ 8.6 प्रतिशत, चरखीदादरी7.7 प्रतिशत, सिरसा 7.5 प्रतिशत, पलवल 5.5 प्रतिशत और भिवानी में 3.1 प्रतिशत है। 

विज ने पीजीआई रोहतक में पोस्ट कोविड मरीजों के लिए टीम का गठन करने को कहा ताकि कोरोना ठीक होने बाद लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियों से निजात दिलवाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस पर सघन स्टडी भी करें ताकि भावी पीढ़ियां इससे लाभ उठा सकें। 

जान गंवाने वाले चिकित्सकों को 50 लाख कोरोना के दौरान मरीजों की सेवा में जान गंवाने वाले चिकित्सकों को सरकार 50 लाख देगी। विभाग के पास ऐसे तीन केस आए हैं, अन्य सभी मामलों को भी यह राशि देने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के चिकित्सकों ने कोरोना को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

इसके फलस्वरूप प्रदेश में रिकवरी दर 91.46 प्रतिशत है तथा मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत रही है। उन्होंने विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना की लड़ाई में योगदान देने वाले चिकित्सकों को गत दिनों सम्मानित किया गया है, जिन्होंने बिना दवाई के भी इसमें अभूतपूर्व कार्य किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed