फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   health minister ani vij, health department, online transfer, transfer policy, ambala cantt

स्वास्थ्य मंत्री बोले, हेल्थ विभाग में अब ऑनलाइन होंगे तबादले, पॉलिसी जल्द

Thu, 07 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 07 Jul 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
health minister ani vij, health department, online transfer, transfer policy, ambala cantt
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विभाग में शीघ्र ही ऑनलाइन तबादले होंगे, जिसके लिए बनाई जा रही तबादला पॉलिसी पर 15 दिनों में लोगों के सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसके अलावा, तबादला के लिए अन्य माध्यमों से आवेदन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा ने चिकित्सकों की सुविधा एवं लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए प्रदेश में पहली बार चिकित्सकों की तबादला पॉलिसी बनाई जा रही है, जिसपर 15 जुलाई तक लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। प्रदेश का कोई भी व्यक्ति इस दौरान अपने परामर्श स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर दे सकता है। इसके पश्चात इस तबादला पॉलिसी को अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जिसके पश्चात सभी तबादले ऑनलाइन किए जाएंगे। 
विज्ञापन


विज ने बताया कि तबादले के संबंध में किसी भी चिकित्सक का आवेदन अन्य माध्यमों से स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद यदि कोई भी चिकित्सक व कर्मचारी आवेदन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सामान्यत: किसी भी चिकित्सक की तबादला अवधि न्यूनतम 3 वर्ष होगी तथा चिकित्सक की पहली नियुक्ति या पदोन्नति होने की स्थिति में उसे अपनी पोस्टिंग के लिए 3 रिक्त स्वास्थ्य संस्थानों का विकल्प देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed