{"_id":"62a75af84f5ed751b52a2b81","slug":"health-department-issued-advisory-regarding-covid-19-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करें
Mon, 13 Jun 2022 09:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:15 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने शहर के अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान शुरू कर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सोमवार को एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें लोगों को संक्रमण से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी गई है। देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण दर में वृद्धि के साथ शहर में मरीजों की संख्या में अचानक उछाल आई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बचाव के लिए क्या करें या न करें संबंधित जानकारी दी है ताकि बढ़ते केसों पर काबू पाया जा सके। रविवार को 46 मरीज मिलने से संक्रमण दर 3.83 प्रतिशत पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने शहर के अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान शुरू कर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बचाव के लिए इसका रखें ध्यान
- सार्वजनिक स्थानों पर हमेशा मास्क पहनें
- छींकते और खांसते समय नाक और मुंह को रुमाल/टिश्यू से ढकें
- इस्तेमाल के तुरंत बाद इस्तेमाल टिश्यू को बंद डिब्बे में फेंक दें
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
- सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी (न्यूनतम एक मीटर) अवश्य बनाए रखें
- बार-बार हाथ धोने का अभ्यास करें। साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करें
- बेवजह घर से बाहर न निकलें
- अस्वस्थता (बुखार, सांस लेने में कठिनाई और खांसी) होने पर डॉक्टर को दिखाएं
- अगर कोविड के लक्षण दिखें तो हेल्पलाइन नंबरों पर - 1075 या 9779558282 पर इसकी सूचना दें
- कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक लें और अपने बच्चों को भी टीका लगवाएं
- अपने हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें
- सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें