फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Head of Sector-11 Market will resume showroom

सेक्टर-11 मार्केट प्रधान के शोरूम का रिज्यूम

Thu, 26 Dec 2013 09:06 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 26 Dec 2013 09:06 AM IST
विज्ञापन
Head of Sector-11 Market will resume showroom
सेक्टर-11 ट्रेडर्स एसोसिएशन प्रधान के शोरूम को हुडा रिज्यूम करेगा। इसका कारण बना अतिक्रमण और हुडा ने कोर्ट में यह केस जीत लिया।
विज्ञापन


प्रधान एसके गुलाटी के शोरूम को रिज्यूम करने के हाल में ही आदेश हुए हैं, लेकिन हुडा ने अब तक कब्जा नहीं लिया है।

इससे पहले भी तीन शोरूमों को रिज्यूम करने के आदेश जारी हुए थे और राकेश बुद्धिराजा, आरएल मल्होत्रा व हंसराज छाबड़ा का शोरूम रिज्यूम कर लिया गया था।

इन शोरूमों को रिज्यूम करने की वजह इनके पीछे अवैध निर्माण है। इसके चलते हुडा ने कोर्ट में केस किया था। गुलाटी के शोरूम के पीछे अवैध निर्माण है, जहां एक मोटर गैरैज चलता है।

नियमों के मुताबिक, शोरूम के पीछे के एरिया में कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। हुडा के वकील अश्वनी चौधरी के मुताबिक, कई शोरूमों के पीछे अवैध निर्माण है।
विज्ञापन



1986 में शोरूम हुआ था अलॉट
गुलाटी को वर्ष 1986 में शोरूम अलॉट हुआ था, जबकि पजेशन लेटर 1988 में मिला था। अब उनके शोरूम के पीछे एक मोटर गैरेज चल रहा है। पिछले काफी समय से शोरूम मालिकों और हुडा के बीच तनातनी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ज्यादातर दुकानदार अपने केस हार चुके हैं। शोरूम मालिकों ने कोर्ट में अपनी अर्जी में कहा था कि हुडा सेक्शन-17 हुडा एक्ट के तहत प्लाट रिज्यूम नहीं किया जा सकता, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

इतना ही नहीं, कोर्ट ने उस दलील को भी खारिज कर दिया, जिसमें शोरूम मालिकों ने कहा था कि अवैध निर्माण किरायेदारों ने कर रखा है।

कोर्ट ने कहा कि किरायेदार तो अलॉटी के ही हैं और हुडा नियमों को ताक पर रखने वाले किरायेदारों को माफी नहीं दे सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed