फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   He was smuggling heroin by changing his name, arrested

Chandigarh News: नाम बदलकर कर रहा था हेरोइन की तस्करी, गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
He was smuggling heroin by changing his name, arrested
पुलिस रिमांड पर आरोपी, कहां से लाता था पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। मलोया थाना पुलिस ने 12.47 ग्राम हेरोइन के साथ 24 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेक्टर-38 ए निवासी आरोपी बॉबी को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
मलोया थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी का असली नाम बॉबी है। वह मनीष नाम बताकर हेरोइन सप्लाई करता था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी लंबे समय से तस्करी कर रहा था और खुद भी ड्रग्स का आदी है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह ड्रग्स कहां से लेकर आता था और कहां कहां सप्लाई दे रहा था।
विज्ञापन

मलोया थाने की एक टीम सेक्टर-38 स्थित पेट्रोल पंप के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। आरोपी पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। शक होने पर पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। मलोया थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed