फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   He himself passed fifth class and made hundreds of educated people unemployed by cheating.

Chandigarh: सरकारी स्कूलों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी पांचवीं पास, अब उठ रहे ये सवाल

Mon, 06 May 2024 04:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो प्रियंका ठाकुर, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रियंका ठाकुर, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2024 04:37 AM IST
सार

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में सफाईकर्मी और कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठगे गए थे। राम दरबार निवासी आरोपी ठेकेदार राजीव उर्फ राजू लोगों से नौकरी के नाम पर मोटी रकम रिश्वत के रूप में लेता था। 

विज्ञापन
He himself passed fifth class and made hundreds of educated people unemployed by cheating.
Chandigarh Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

चंडीगढ़ में पढ़े-लिखों को सरकारी स्कूल में नौकरी दिलाने की ठगी करने वाला ठेकेदार राजीव खुद पांचवीं पास है और उसकी सहयोगी महिला चंदा अनपढ़। ऐसे में कैसे इन दोनों ने फर्जीवाड़े को अंजाम दिया, इस पर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन


इन दोनों ने सफाई कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा सुपरवाइजर की नौकरी देने के लिए भी लोगों से पैसे ठगे। पार्षद के साथ यूनियन नेताओं ने भी इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को धनास के स्कूल में लोगों की ओर से ठेकेदार को घेरे जाने पर उसने बताया था कि वह पांचवीं पास है, जबकि चंदा ने खुद को अनपढ़ बताया था। नवंबर-दिसंबर महीने से ठेकेदार ने किसी से नौकरी के लिए 40 हजार लिए तो किसी से 55 हजार रुपये। चार फरवरी को धनास निवासी सुशील ने ठेकेदार राजीव को सुपरवाइजर की नौकरी के लिए 40 हजार रुपये दिए और वहीं 22 फरवरी को इसी नौकरी के लिए राजेंद्र ने 55 हजार रुपये दिए। ठेकेदार ने पैसे एक नहीं बल्कि अलग-अलग खाते में डलवाए। गूगल पे पर राजीव, पेटीएम पर राजू और राज दीप के नाम पर भी लोगों ने ऑनलाइन पैसे दिए हैं। किसी ने पांच हजार किस्त भर-भर कर पैसे दिए तो किसी ने एक बार में ही सारी रकम अदा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारंगपुर में अब तक 188 लोगों की शिकायत दर्ज
फर्जीवाड़े में अब तक सिर्फ सारंगपुर थाने में ही 188 लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसके अलावा अन्य थानों में कितने मामले आए हैं, कहां-कहां से लोगों ने शिकायत दर्ज की है, कितने करोड़ का घपला है, इन सबकी पुलिस विभाग की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई। एसएसपी कंवरदीप कौर को मामले में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शिक्षा विभाग पर बिना स्कूल प्रमुखों की बात सुने उन्हें निलंबित करने पर लगाए जा रहे आरोप पर स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने कहा कि मामले में उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है और गठित समिति की ओर से जांच जारी है।

गहने गिरवी रख कर दिए थे पैसे, नौकरी भी छोड़ दी
गहने गिरवी रखकर सुपरवाइजर की नौकरी के लिए ठेकेदार को 55 हजार रुपये दिए थे। इससे पहले मोहाली फेज-8बी में 14 हजार रुपये की नौकरी कर रहा था। जब घर के पास में सरकारी स्कूल में नौकरी को सुना तो उसके लिए पूछा। ठेकेदार ने 55 हजार मांगे और बोला कि 16000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। घर के पास काम मिल रहा था तो गहने गिरवी रखकर एक बार में सारे पैसे दे दिए और अब पता चला कि हमारे साथ उसने ठगी की। - राजेंद्र, धनास निवासी


फरवरी में सुपरवाइजर के लिए दिए 50 हजार रुपये
सुपरवाइजर की नौकरी के लिए आठ फरवरी को 50 हजार रुपये दिए थे। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी नौकरी के लिए पैसे दिए थे। पहले मार्च में ज्वाइनिंग के लिए बोला था पर फिर ठेकेदार लगातार तारीख आगे बढ़ाता रहा। मुझे डड्डूमाजरा के स्कूल में नौकरी देने को बताया था। परिवार में चाची और मामा ने भी नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसमें आरसी-2 धनास के शिक्षक रवि के भी शामिल होने की आशंका है जो ठेकेदार से घंटों बातें किया करता था। - सूरज, धनास निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed