फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HCS Isha Kamboj got the responsibility of Joint Secretary of Municipal Corporation

एचसीएस ईशा कंबोज को मिली नगर निगम के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

Wed, 06 Jul 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
HCS Isha Kamboj got the responsibility of Joint Secretary of Municipal Corporation
चंडीगढ़। एचसीएस ईशा कंबोज मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंच गईं। यूटी प्रशासन के सलाहकार धर्मपाल ने उन्हें नगर निगम के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। अब शहर में एचसीएस अधिकारियों की संख्या अब चार हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को आईएएस रूपेश कुमार के विभाग भी बदले गए। वह अब तक नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें प्रशासन में वापस लाया गया है और आईटी विभाग, खाद्य व उपभोक्ता मामले और पर्यटन विभाग का निदेशक बनाया गया है। साथ ही पर्यटन विभाग के अतिरिक्त सचिव की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यटन विभाग के निदेशक व अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी अब तक आईएएस हरगुनजीत कौर के पास था। उन्हें इन पदों से मुक्त किया गया है। 30 जून को एचसीएस अधिकारी सुमित सुहाग ने भी प्रशासन ज्वाइन किया था। उन्हें उद्योग विभाग का निदेशक, सिटको का चीफ जनरल मैनेजर व अन्य विभाग सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

शहर में पीसीएस अधिकारी
राकेश पोपली : वर्ष 2016 से डेपुटेशन पर
तेजदीप सिंह सैनी : अक्तूबर 2017 से डेपुटेशन पर
हरजीत सिंह संधू : अक्तूबर 2018 से डेपुटेशन पर
सौरभ अरोड़ा : जुलाई 2020 से डेपुटेशन पर
पालिका अरोड़ा : सितंबर 2021 से डेपुटेशन पर
हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ : 23 मार्च 2022
अमनदीप सिंह भट्टी : 23 मार्च 2022
नीतीश सिंगला : 23 मार्च 2022
गुरिंदर सिंह सोढ़ी : 23 मार्च 2022
शहर में एचसीएस अधिकारी
प्रद्युम्न सिंह : 03 मार्च 2021
शालिनी चेतल : 10 फरवरी 2022
सुमित सिहाग: 30 जून 2022
ईशा कंबोज: 5 जुलाई 2022
शहर में दानिक्स अधिकारी
अखिल कुमार : फरवरी 2022
अमित कुमार : फरवरी 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed