{"_id":"5a4d09454f1c1bd4178b4a7a","slug":"haryanvi-singer-and-dancer-threated-rohtak-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक और हरियाणवी डांसर को धमकी, युवक बोला- स्टेज पर आई तो दुष्कर्म कर दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और हरियाणवी डांसर को धमकी, युवक बोला- स्टेज पर आई तो दुष्कर्म कर दूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
हरियाणवी गायिका को मोबाइल पर मिली दुष्कर्म की धमकी
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रोहतक की रहने वाले एक हरियाणवी सिंगर व डांसर को उसके मोबाइल पर दुष्कर्म और अश्लील फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी मिली है। आरोपी ने गायिका को स्टेज पर न आने की भी धमकी दी गई है।
इस संबंध में अनाज मंडी पुलिस चौकी में हिसार की महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई हैं। पुलिस को दी शिकायत में गायिका ने बताया कि वह 31 दिसंबर को घर पर थी। इसी बीच रात करीब सवा नौ बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने बताया कि वह बहादुरगढ़ का रहने वाला है लेकिन उसने खुद का नाम नहीं बताया।
इसके बाद आरोपी ने गायिका के एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि यदि घर से बाहर आई तो दुष्कर्म कर देगा। आरोपी यही नहीं रुका उसने गायिका को धमकी दी कि यदि कोई भी स्टेज शो किया तो कपड़े फाड़कर अश्लील फोटो बना लेगा और उसको इंटरनेट पर अपलोड कर देगा।
विज्ञापन
पूरा मामला सामने आने के बाद गायिका पुलिस के पास गई। गायिका का आरोप है कि उसे हिसार की रहने वाली एक गायिका के कहने पर धमकी दी जा रही है। उसने आरोपी युवक के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। गायिका का कहना है कि आरोपी कई महीनों से फोन करके उसे परेशान कर रहा है। मामले में अनाज मंडी चौकी प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।