फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's Volvo buses out of Delhi route

Chandigarh News: दिल्ली रूट से हरियाणा की वॉल्वो बसें बाहर... सीटीयू प्रीमियम वॉल्वो चलाने के लिए तैयार

Sat, 17 May 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana's Volvo buses out of Delhi route
चंडीगढ़। दिल्ली रूट पर हरियाणा रोडवेज की 40 वॉल्वो बसें हटने के बाद चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने इनकी जगह लेने की तैयारी शुरू कर दी है। पहली बार सीटीयू प्रीमियम वॉल्वो बसें चलाने की योजना बना रहा है, जिन्हें खासतौर पर दिल्ली रूट पर उतारा जाएगा। फिलहाल सीटीयू सिर्फ नॉर्मल एसी बसें चला रहा है, लेकिन अगले एक-दो महीनों में वॉल्वो बसें भी सड़कों पर दौड़ती नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले तक हरियाणा के पास सबसे ज्यादा करीब 40 बसें थीं, जो चंडीगढ़ से दिल्ली रूट पर चलती थीं। लेकिन बीएस-4 बसों की एंट्री बंद होने की वजह से हरियाणा रोडवेज की अब कोई भी बस दिल्ली नहीं जा रही है। हिमाचल और पंजाब की एक-दो वॉल्वो बसें ही चल रही हैं जबकि इस रूट पर लग्जरी बसों की डिमांड काफी ज्यादा है। सीटीयू इसी गैप को भरने के लिए अब खुद वॉल्वो बस चलाने की योजना बना रहा है। सचिव स्तर पर इस पर चर्चा हो चुकी है और प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सीटीयू के अधिकारी ने बताया कि वॉल्वो बसें चंडीगढ़ में किलोमीटर स्कीम के आधार पर चलाई जाएंगी। इसके लिए ऑपरेटर के साथ सीटीयू एमओयू करेगा, जिसके बाद बसें, ड्राइवर और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ऑपरेटर की होगी, जबकि कंडक्टर सीटीयू द्वारा मुहैया कराया जाएगा। रेट भी सीटीयू ही तय करेगा। अधिकारी ने बताया कि किसी भी रोडवेज के लिए वॉल्वो बसों का रखरखाव काफी महंगा पड़ता है। इन बसों के स्पेयर पार्ट्स बहुत महंगे और वह तकनीक भी काफी कांप्लेक्स होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली आईएसबीटी और एयरपोर्ट रूट से हो सकती है शुरुआत
शुरुआती योजना के तहत सीटीयू दिल्ली कश्मीरी गेट और आईजीआई एयरपोर्ट तक वॉल्वो बसें चलाएगा। सीटीयू के पास ऐसी कोई लग्जरी सेवा नहीं है। सवारियों की संख्या काफी ज्यादा है। निजी ऑपरेटर ने इस रूट पर कब्जा जमाया हुआ है। अधिकारी ने बताया कि इस रूट पर यात्रियों की भारी मांग है। खासतौर पर एयरपोर्ट टर्मिनलों तक सीधे कनेक्टिविटी की। सस्ता विकल्प होने के चलते सीटीयू की एचवीएसी बसें तो चल रही हैं, लेकिन प्रीमियम यात्रियों को आकर्षित नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed