{"_id":"657df9bec5afc5d03303af73","slug":"haryana-will-provide-10-thousand-skilled-workers-to-israel-chandigarh-news-c-16-pkl1010-307478-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इस्राइल को 10 हजार कुशल श्रमिक देगा हरियाणा, 1.34 लाख रुपये होगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इस्राइल को 10 हजार कुशल श्रमिक देगा हरियाणा, 1.34 लाख रुपये होगा मानदेय
विज्ञापन
120 पद यूके के लिए भी स्टाफ नर्सों के निकाले , 20 दिसंबर तक होंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विदेश में नौकरियों के लिए इच्छुक युवाओं के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) ने पहली बार विभिन्न श्रेणियों के लिए पद विज्ञापित किए हैं। एचकेआरएन ने इस्राइल के लिए 10 हजार कुशल श्रमिक, दुबई के लिए 50 बाउंसर और यूके के लिए 120 स्टाफ नर्सेज की भर्ती के विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित किए हैं। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए युवाओं के पास परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है। इच्छुक युवा 20 दिसंबर तक इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पदों के लिए योग्यता एवं शर्तें
एचकेआरएन के विज्ञापन की शर्तों के अनुसार उम्मीदवारों की आयु 25 से 54 वर्ष और अनुभव न्यूनतम तीन साल का होना चाहिए। सैलरी करीब एक लाख 34 हजार और वर्किंग डे महीने के 26 दिन होंगे। इस्राइल के लिए कारपेंटर के लिए तीन हजार पद, आयरन बेडिंग के लिए तीन हजार, फर्श पर टाइल फिटिंग के लिए दो हजार और प्लास्टर के लिए दो हजार पद हैं। इनके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास है।
दुबई के लिए 50 बाउंसरों के पद विज्ञापित किए गए हैं। बाउंसर के लिए 12वीं पास और अंग्रेजी बोलना व लिखना आना जरूरी है। इसके साथ आवेदक की लंबाई न्यूनतम छह फीट और उम्र 25 से 40 के बीच होनी चाहिए। कांट्रेक्ट पीरियड दो साल का होगा। सैलरी करीब 51 हजार होगी।
विज्ञापन
यूके के लिए 120 स्टाफ नर्सों की भर्ती के लिए भी विज्ञापन दिया गया है। यह पद महिला व पुरुष दोनों के लिए है। रहने के लिए दो महीने मुफ्त रहेगा। कांट्रेक्ट पीरियड तीन साल का होगा।
लोग झांसे में न आए, इसलिए एचकेआरएन के माध्यम से निकाले पद
विदेश में नौकरी लगवाने के लिए नाम पर हरियाणा में आए दिन लोगों के साथ ठगी की खबरें आती हैं। ऐसे में लोगों को जालसाजों से बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने कुछ समय पहले घोषणा भी की थी कि विदेश में नौकरियों के इच्छुक युवाओं के लिए वह एचकेआरएन के माध्यम से पद विज्ञापित करेगा। विदेश में नौकरियों के लिए एनएसडीसी इंटरनेशनल नामक एजेंसी ने एचकेआरएन के माध्यम से अपने क्लांइट के लिए कुशल कारीगार मांगे हैं। एचकेआरएन हरियाणा सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। इसके गठन का उद्देश्य सभी सरकारी संस्थाओं को पारदर्शी तरीके से कांट्रेक्ट पर श्रमिक व कर्मियों को उपलब्ध करवाना है।