फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana will be kerosene free state next year, CM announced

अगले साल तक केरोसिन मुक्त होगा हरियाणा, सीएम ने की घोषणा

Mon, 18 Apr 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह(फतेहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह(फतेहाबाद) Updated Mon, 18 Apr 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
Haryana will be kerosene free state next year, CM announced
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : ANI

हरियाणा को अगले एक वर्ष में केरोसिन मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक घर में गैस सिलेंडर पहुंचेगा। जो परिवार भोजन पकाने के लिए केरोसिन का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें चूल्हे दिए जाएंगे, ताकि किसी भी परिवार को लकड़ी व तेल के धुएं में खाना न पकाना पड़े । यह घोषणा रविवार को सीएम मनोहर लाल ने चांदडाका में आयोजित मेवात विकास रैली में की।

विज्ञापन


रैली में उम्मीद से कहीं ज्यादा भीड़ उमड़ी। रैली में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सीएम ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। सीएम ने विपक्षी दलों पर भी खूब निशाने साधे। कहा कि विपक्षी दल यहां के लोगों को फुसलाकर वोट लेते हैं, परंतु यहां विकास के लिए पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया। यही वजह है कि प्रदेश के 21 जिलों में मेवात सबसे पिछड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे-248ए को नूंह से राजस्थान बॉर्डर तक चार लेन बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। मेवात की 11 सड़कों के निर्माण व मरम्मत पर 10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की।
विज्ञापन


भ्रष्टाचारी  खुद को बदलें वरना मैं बदल दूंगा
सीएम ने माना कि प्रशासन में निचले स्तर पर भ्रष्टाचार है। उन्हें भ्रष्टाचारियों को चेतावनी दी कि खुद को बदलें वरना मैं बदल दूंगा, मुझे बदलना आता है। शासन-प्रशासन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए उन्होंने जनता को शामिल करने का मॉडल पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने लांच किया एफआईआर एप
फरीदाबाद। सीएम ने पुलिस की मदद के लिए एफआईआर (फर्स्ट इमिडिएट रिस्पांस) मोबाइल ऐप लांच किया। प्रदेश की पुलिस को स्मार्ट पुलिस का खिताब देते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के बाद हरियाणा देश का दूसरा राज्य है जहां मोबाइल ऐप के जरिये पुलिस से मदद मांगने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बटन दबाकर ऐप लांच किया। थोड़ी ही देर में राइडर और पीसीआर मौके पर पहुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed