फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana weather update: Heavy rain warning in Haryana, orange alert in 15 districts including Panchkula and Ambala

हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी, पंचकूला और अंबाला समेत 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Mon, 10 Aug 2020 11:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Aug 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Haryana weather update: Heavy rain warning in Haryana, orange alert in 15 districts including Panchkula and Ambala
हरियाणा का मौसम।

हरियाणा में सोमवार को मानसून पूरी तरह से छा गया है। अगले दो दिन मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार को तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में और बुधवार को 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश का दौर 14 अगस्त तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन


हालांकि प्रदेश में असमान और छितराई बारिश होगी। कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इधर, मंगलवार को रोहतक शहर में भारी बारिश हुई। दोपहर और शाम के समय कुल 92 एमएम बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। जिले में छितराई बारिश हुई। इससे पहले दिन में उमस भरी गर्मी रही। वातावरण में सुबह के समय 80 प्रतिशत और शाम के समय 85 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। रोहतक में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


12 को इन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान 
मौसम विभाग ने 12 अगस्त को कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ 70 से 100 एमएम तक बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 9 एमएम औसत बारिश 

सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अच्छी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में औसतन 9 एमएम बारिश हुई। एक जून से अब तक हरियाणा में 235 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि इस अवधि तक 260 एमएम बारिश होती है। इस तरह 10 फीसदी कम बारिश हुई है। 

हथिनी कुंड पर यमुना का जलस्तर 52 हजार क्यूसेक के पार
सोमवार तड़के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हुई बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। सोमवार को हथिनी कुंड बैराज पर पानी 40 हजार के आंकड़े को पार करते हुए दोपहर तक 52690 क्यूसेक तक पहुंच गया। जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। सोमवार को हथिनी कुंड बैराज पर दोपहर 12 बजे 52690 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जबकि शाम 7 बजे घटकर 34246 रह गया। 

इनका कहना है 
मानसूनी टर्फ रेखा पश्चिम उत्तर की तरफ बढ़ रही है। इससे मानसूनी हवाएं मजबूत होंगी और मानसून की सक्रियता प्रदेश में बढ़ेगी। 13 अगस्त तक कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की भी संभावना बनी है। - डॉ. मदन खिचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed