{"_id":"5fece8148ebc3e3d527c7e9d","slug":"haryana-weather-news-narnaul-records-2-4-degree-celsius-temperature-in-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में ठंड का कहर जारी, नारनौल का रात्रि तापमान 2.4 डिग्री, अंबाला का दिन रहा सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में ठंड का कहर जारी, नारनौल का रात्रि तापमान 2.4 डिग्री, अंबाला का दिन रहा सबसे ठंडा
Thu, 31 Dec 2020 02:30 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर अलाव सेंकते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण हरियाणा भर में ठंड का कहर जारी है। शीत लहरों ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। बुधवार को नारनौल का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबाला का दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा और 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रात को पाला जमा और आम जनजीवन ठंड के कारणा खासा प्रभावित हुआ। दुपहिया वाहन चालकों को ठंड के चलते बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से छाई घनी धुंध के कारण बुधवार को अलसुबह से ही लोग परेशान हुए। इससे पहले मंगलवार को हिसार का रात्रि तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया था और 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को हिसार का रात्रि तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आज भी पाला पड़ेगा, तापमान गिरेगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, पहाड़ों में हुई बर्फबारी और प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से इस पूरे हफ्ते तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी। दो जनवरी तक प्रदेश भर में तापमान में गिरावट की संभावना है। इस दौरान पाला भी पड़ेगा और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण अलसुबह धुंध रहेगी।
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों का तापमान
- जिला अधिकतम न्यूनतम
- अंबाला 11.1 4.2
- भिवानी 16.6 3.9
- हिसार 14.4 3.7
- करनाल 11.6 4.4
- नारनौल 13.0 2.4
- रोहतक 12.8 5.8
- सिरसा 15.7 3.6
- कुरुक्षेत्र 12.5 3.0