{"_id":"5e75d0938ebc3e768550f7e1","slug":"haryana-weather-forecast-for-rainfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः चौथी बार सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 26 मार्च तक हल्की बारिश के आसार, तैयार रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः चौथी बार सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 26 मार्च तक हल्की बारिश के आसार, तैयार रहें
Sat, 21 Mar 2020 02:00 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, हिसार
अमर उजाला, हिसार
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को मौसम एक बार फिर बदल गया। दोपहर बाद आसमान में छाए काले बादलों और रात को आई आंधी ने लगातार मौसम की मार झेल रहे किसानों की चिंता बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार 21, 23, 25 और 26 मार्च को मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। प्रदेश में इस माह चौथी बार आए पश्चिमी विक्षोभ के असर शुक्रवार से दिखना शुरू हो गया।
हिसार में दिनभर हल्के बादल छाये रहे। रेवाड़ी में दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई, जबकि हिसार रात को तेज हवाएं चलीं। ओलावृष्टि एवं बेमौसमी बारिश की मार झेल चुके किसान अब अपनी बची हुई सरसों की कटाई में जुटे हुए हैं। यदि बारिश होती है तो उन्हें परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान तापमान 5-6 डिग्री तक फिर नीचे गिर सकता है।
उतार-चढ़ाव वाला यह मौसम सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि ऐसी स्थिति में वायरस का संक्रमण बढ़ने का खतरा होता है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 21, 23, 25 व 26 मार्च को मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में बादलवाई या हवाओं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
नारनौल में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा
प्रदेश में दिन का तापमान सबसे अधिक नारनौल में 31.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। पांच दिन तक तपिश बढ़ने के बाद मैदानी इलाकों में मौसम बदल गया।