फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana Vs punjab, parkash singh badal Vs manohar lal khattar

‘हरियाणा का बड़ा भाई पंजाब, मिलकर सुलझाएंगे आपसी मुद्दे’

Sat, 20 Jun 2015 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Jun 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
haryana Vs punjab, parkash singh badal Vs manohar lal khattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब को हरियाणा का बड़ा भाई बताया है। उन्होंने कहा है कि हमें सभी आपसी मुद्दों को मिलकर हल करना चाहिए। दोनों को भाईचारा बनाए रखना चाहिए। इससे दोनों राज्यों के लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन


खट्टर शुक्रवार को श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व अन्य नेता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


श्री आनंदपुर साहिब को बलिदान व शहादत की धरती बताते हुए मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि ऐसी कोई कौम और देश नहीं, जिसका कोई इतिहास न हो। भारत को विश्व गुरु का दर्जा हासिल था, लेकिन एक समय आया कि कुछ विदेशी ताकतों ने देश को गुलाम बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गुरु तेग बहादुर ने लोगों को ...बल होआ बंधन छूटे का संदेश देकर विदेशी ताकतों से लड़ने के लिए जोश भरने का काम किया था। उन्होंने कोई एक धर्म के नाम पर नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के नाम पर बलिदान दिया था। उनके बलिदान की पहली निशानी सोनीपत जिले के बड़खालसा गांव में आज भी मौजूद है।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के अढ़ाई करोड़ लोगों की ओर से श्री आनंदपुर साहिब की धरती को नमन किया। समारोह को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, योगगुरु बाबा रामदेव, मुस्लिम बोध व ईसाई धर्म गुरुओं ने भी संबोधित किया। उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब की धरती से देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।


समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को कृपाण, सिरोपा व श्री आनंदपुर साहिब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंजाब हरियाणा, दिल्ली व देश के कोने-कोने से आए सिख श्रद्धालु उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed