फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana voilence, jat protest, haryana govt, bhupinder singh hooda, haryana congress

हुड्डा बोले, बवाल में कांग्रेस का हाथ तो सुप्रीम कोर्ट से कराएं जांच

Mon, 21 Mar 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Mar 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
haryana voilence, jat protest, haryana govt, bhupinder singh hooda, haryana congress
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा - फोटो : ANI
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि आंदोलन उनके शासन के दौरान भी होते थे, लेकिन उन्होंने दंगों में उन्हें नहीं बदलने दिया। प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक व सीनियर अफसर भी मान रहे हैं कि सरकार आरक्षण आंदोलन से निपटने में विफल रही, लेकिन अब अपनी विफलता छुपाने के लिए सरकार कांग्रेस के सिर ठीकरा फोड़ रही है।
विज्ञापन


हुड्डा शनिवार को अपने आवास पर छह जिलों यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल व कैथल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व सांसद डा. राम प्रकाश, पूर्व शिक्षा मन्त्री गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री एचएस चट्ठा, विधायक रघुबीर कादियान, पूर्व मंत्री करण दलाल, भीम मेहता, सुभाष चौधरी, निर्मल सिंह, कैलाशो सैनी, रामकिशन गुज्जर, अर्जुन सिंह, रमेश गुप्ता, अनीता यादव, रामकिशन गुज्जर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भाजपा सरकार इतनी आश्वस्त है कि बवाल में कांग्रेस का हाथ है तो सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायाधीश से जांच करवाने में संकोच क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि एक दिन भाजपा के षड्यंत्र व झूठ की पोल खुलकर रहेगी। उन्होंने पार्टी वर्करों से कहा कि यह समझना होगा कि राजनीतिक दल के रूप में भाजपा किसी भी तरह से विश्वास के काबिल नहीं है। यह केवल झूठ व भ्रम फैलाने में माहिर है, इन्होंने तो भगवान गणेश तक को भी दूध पिला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने आरक्षण की सच्चाई लोगों के सामने कभी नहीं आने दी। कांग्रेस के समय किसी भी तरह के आरक्षण में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। इसके अलावा स्वर्ण जातियों के गरीबों को आर्थिक आधार पर दस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की थी। इसके उलट भाजपा के कुछ नेता कहते रहे कि आरक्षण लेकर रहेंगे तो अन्य कुछ कह रहे थे कि किसी भी सूरत में आरक्षण नहीं लेने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed