फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Vij's anger did not go away, he targeted Manohar Lal

Haryana: दूर नहीं हुई विज की नाराजगी, मनोहर लाल पर साधा निशाना, मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में नहीं पहुंचे

Wed, 20 Mar 2024 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Mar 2024 12:06 AM IST
सार

अनिल विज विधानसभा कमेटी का सदस्य बनने को लेकर स्पीकर से मिलने पहुंचे। मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में वह शामिल नहीं हुए। विज बोले कि सीएम बदलना मेरे लिए बम गिरने जैसा था, जानकारी नहीं दी गई थी। मनोहर लाल की निगाहें कहीं होती हैं और निशान कहीं, मैं नाराज नहीं स्पष्टवादी हूं।

विज्ञापन
Haryana: Vij's anger did not go away, he targeted Manohar Lal
मनोहर लाल और अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की नाराजगी दूर नहीं हुई है। वह मंगलवार को हुए मंत्रिंडल विस्तार में भी शामिल नहीं हुए। एक तरफ राजभवन में मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारियां चल रही थीं, दूसरी तरफ विज विधानसभा कमेटी का सदस्य बनने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मिलने पहुंच गए।

विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत विज ने कहा कि विधायक दल की बैठक में सीएम बदलना उनके लिए बम गिरने जैसा था। इस बारे में उनको पहले कोई जानकाररी नहीं दी गई थी। इतना ही नहीं विज ने पूर्व सीएम मनोहर लाल पर भी निशाना साधा और कहा कि मनोहर लाल की निगाहें कहीं होती हैं और निशान कहीं। उन्होंने कहा, मैं नाराज नहीं स्पष्टवादी हूं। इससे पहले अनिल विज मंगलवार सुबह अंबाला छावनी में हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वागत समारोह में भी नहीं शामिल हुए।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विज विधानसभा पहुंचे और अध्यक्ष से मुलाकात कर किसी कमेटी का सदस्य बनने की बात कही। अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह किसी न किसी कमेटी के सदस्य जरूर बनाए जाएंगे। विज ने कहा कि कमेटी सदस्य बनने के बाद वह हर मंगलवार और बुधवार को कमेटियों की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी सरकार के मंत्रिमंडल में में शामिल होने की इच्छा पर विज ने कहा कि यह हाई-पोथेटिकल सवाल है। मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह नाराज नहीं हैं, बल्कि भाजपा भगत हैं और अब पहले से भी ज्यादा पार्टी के लिए काम करूंगा। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी के मंगलवार को अंबाला छावनी में हुए स्वागत समारोह में पहुंचने, लेकिन उनके घर नहीं आने के सवाल पर विज ने कहा कि अगर वह घर आते तो चाय पिलाता।

वैसे मैं हूं भी सबसे वरिष्ठ नेता
पूर्व सीएम मनोहर लाल के विज के जल्दी नाराज होने और फिर मान जाने। साथ ही विज को वरिष्ठ बताने के बयान पर अनिल विज ने कहा कि वह उनका धन्यवाद करते हैं कि अगर वे ऐसा मानते हैं। वैसे मैं हूं भी वरिष्ठ नेता। प्रदेश सरकार में उनसे वरिष्ठ कोई नहीं है।


मानने को तैयार नहीं विज
भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व के कई नेताओं ने अनिल विज को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे राजी नहीं हुए। विज के नहीं मानने के चलते ही मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। इससे पहले 12 मार्च को जब मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने तो उस समय मंत्रियों की लिस्ट में अनिल विज का भी नाम था, लेकिन विज सैनी सरकार में मंत्री बनने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed