फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Top Five News 11 July 2021

हरियाणा की पांच बड़ी खबरें: हवलदार ने तीन को गोली मार की खुदकुशी, सोनीपत में हादसे ने ली दो की जान, करनाल में हत्या

Sun, 11 Jul 2021 06:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Jul 2021 06:55 PM IST
सार

हरियाणा के भिवानी जिले में एक हवलदार ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर गोली चला दी। तीनों घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने आरोपी हवलदार का शव जमालपुर के पास से बरामद कर लिया है। वारदात के बाद से ही किरावड़ गांव में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
Haryana Top Five News 11 July 2021
हरियाणा की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं करनाल में शराब पीते वक्त हुआ झगड़ा हत्या तक जा पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अंबाला में सीएम के पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान काले झंडे लेकर पहुंचे। उधर, भिवानी जिले में हांसी साइबर सेल में तैनात हवलदार ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली। आइए एक नजर डालते हैं हरियाणा की पांच बड़ी खबरों पर...

विज्ञापन


हवलदार ने तीन को मारी गोली, खुदकुशी की
हरियाणा के भिवानी जिले के गांव किरावड़ में शनिवार देर शाम को तीन लोगों पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया। गोली चलाने का आरोप हांसी साइबर सेल में तैनात एक हवलदार पर लगा। जिसने दो सगे भाइयों व बड़े भाई के लड़के पर दनादन गोलियां बरसा दीं। तीनों घायलों को इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं आरोपी हवलदार का शव भी पुलिस को जमालपुर गांव के पास मिला है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


अंबाला में जुटे किसान
अंबाला के साहा के नंदलाल गीता विद्या मंदिर में भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक से पहले किसानों ने जमकर विरोध किया। किसानों को सूचना मिली थी कि सीएम को यहां आना है। इसीलिए किसान सुबह नौ बजे ही काले झंडे लेकर पहुंच गए। किसानों ने सारे रास्ते जाम कर जमकर नारेबाजी की। यहां पढ़ें विस्तृत खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में दर्दनाक हादसा, दो की मौत

रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोहाना बाईपास के पास ट्रक ने आम से भरी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के नीचे कुचलने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक साथी बाल-बाल बच गया। हादसा तब हुआ जब दोनों युवक अपने साथी के साथ मिलकर पिकअप गाड़ी का फटा टायर बदल रहे थे। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

करनाल में दोस्त ने की दोस्त की हत्या
गांव बल्ला में रात को शराब पीकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को सड़क पर छोड़ कर घर आ गया। गश्त के दौरान पुलिस की सीआईए असंध टीम ने मृतक को देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए असंध भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के नेताओं ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को सिलेंडर की अर्थी यात्रा निकाली। युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने सेक्टर-28 में रैली निकाली। पेट्रोल पंप पर पहुंच कर समाप्त किया। अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल को रिक्शे पर रख कर शांतिपूर्वक रैली निकाली। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed