फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers gathered with black flags On the information of CM arrival in Ambala

हरियाणा: अंबाला में सीएम के आने की सूचना, काले झंडे लेकर तेपलां पहुंचे किसान, रेवाड़ी में कार्यकारिणी की बैठक शुरू

Sun, 11 Jul 2021 01:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला/रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला/रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Jul 2021 01:07 PM IST
सार

कार्यकारिणी की बैठक में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज और  सांसद रतनलाल कटारिया को पहुंचना था। लेकिन विज तबीयत खराब होने के कारण नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
Farmers gathered with black flags On the information of CM arrival in Ambala
अंबाला में जुटे किसान। - फोटो : फाइल

विस्तार

अंबाला के साहा के नंदलाल गीता विद्या मंदिर में भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक से पहले किसानों ने जमकर विरोध किया। किसानों को सूचना मिली थी कि सीएम को यहां आना है। इसीलिए किसान सुबह नौ बजे ही काले झंडे लेकर पहुंच गए। किसानों ने सारे रास्ते जाम कर जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


भारी पुलिसबल मौके पर डटा था। जिले के सभी डीएसपी ने मौके पर कमान भी संभाल ली थी। हालांकि सीएम का कोई कार्यक्रम नहीं था। बैठक में गृहमंत्री अनिल विज, सांसद रतनलाल कटारिया को जरूर आना था। लेकिन विज तबीयत खराब होने के कारण नहीं पहुंचे। उधर, सांसद रतनलाल कटारिया भी नहीं आये। हालांकि यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, राजेश बत्रा, अरुण, प्रदीप खेड़ा, अमरनाथ अग्रवाल पहुंच गए थे। अभी बैठक होगी या नहीं इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया।
विज्ञापन


रेवाड़ी में कार्यकारिणी की बैठक शुरू
रेवाड़ी में रविवार को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। कार्यकारिणी की बैठक में खेल मंत्री संदीप सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी भी पहुंचे हैं। जिला कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ संबोधित करेंगे लेकिन अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं। सुबह 11:00 बजे शुरू हुई प्रदेश कार्यकारिणी में अधिकतर पदाधिकारियों ने मास्क वितरण व कर्मचारियों को लेकर अपनी उपलब्धियां गिनाई लेकिन बड़ी बात यह है कि कार्यकारिणी की बैठक के दौरान किसी भी कार्यकर्ता के चेहरे पर मास्क नहीं दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed