{"_id":"5edb348b8ebc3e90b57abe63","slug":"haryana-staff-selection-commission-postponed-je-and-staff-nurse-recruitment-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जेई-स्टाफ नर्स की भर्ती का साक्षात्कार टाला, 2015 से लटकी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जेई-स्टाफ नर्स की भर्ती का साक्षात्कार टाला, 2015 से लटकी थी
Sat, 06 Jun 2020 11:45 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जेई व स्टाफ नर्स के विभिन्न पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार को टाल दिया है। जेई पद की भर्तियां तो 2015 से लटकी हुई। आयोग ने आगामी आदेशों तक इंटरव्यू प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा क्लर्क पद की भर्ती भी विभिन्न कारणों की वजह से अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है।
आयोग ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के लिए जूनियर इंजीनियर सिविल की पोस्ट निकाली थी। लंबे समय से यह भर्ती विभिन्न कारणों से लटकी हुई थी। मगर अब इन पदों के लिए इंटरव्यू होने थे। प्रशासनिक कारण बताते हुए इस साक्षात्कार को अगले आदेशों तक टाल दिया है।
इसी तरह आयोग ने पीडब्ल्यूडी बी एंड आर विभाग के लिए ही जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल की भी पोस्ट निकाली थी। यह भी भर्ती लंबे समय से सिरे नहीं चढ़ पाई है। आयोग ने इसके इंटरव्यू भी अब टाल दिए हैं। उधर, आयोग द्वारा हरियाणा स्वास्थ्य महकमे के लिए स्टाफ नर्स पद के लिए भी भर्ती शुरू की थी।
विज्ञापन
इस पद के लिए भी इंटरव्यू को स्थगित किया गया है। दूसरी ओर, आवेदकों को क्लर्क पद की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी होने का बेसब्री से इंतजार है। आवेदकों ने बताया कि चार हजार से अधिक क्लर्क पद की भर्ती के लिए अभी सरकार ने प्री परिणाम घोषित किया है। अभी इन पदों की भर्ती के लिए फाइनल परिणाम घोषित होना बाकी है।
लिहाजा यह भर्ती प्रक्रिया अभी फिलहाल लटकी हुई है। इसके तहत कुछ आवेदकों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है और शेष आवेदकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के के शेड्यूल को आयोग ने पिछले दिनों टाल दिया है।