फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana_service right commission_chandigarh

हरियाणा सेवा अधिकार आयोग गठित होगा

Wed, 11 Dec 2013 02:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Dec 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
haryana_service right commission_chandigarh
राज्य सरकार हरियाणा सेवा अधिकार आयोग गठित करेगी। यह सांविधिक निकाय होगा। आयोग का मुख्यालय चंडीगढ़ या पंचकूला में होगा। आयोग में मुख्य आयुक्त के अलावा चार आयुक्त हो सकते हैं।
विज्ञापन


नियुक्ति राज्यपाल करेंगे मगर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिश करेगी। समिति में विपक्ष के नेता और एक कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।

मुख्य आयुक्त सेवानिवृत्त रैंक का अधिकारी होगा जो हरियाणा के मुख्य सचिव के स्तर का या केंद्र सरकार के सचिव स्तर के रैंक का अधिकारी होगा।

कम से कम दो आयुक्त हरियाणा सरकार के सचिव या इसके समकक्ष स्तर के सेवानिवृत्त अधिकारी होंगे और दो  आयुक्त सार्वजनिक जीवन में जाने-माने अभिभूतियों से लिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिन्हें प्रबंधन, विधि, प्रशासन या उद्योग जगत का कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होगा। मुख्य आयुक्त और आयुक्तों की कार्यावधि नियुक्ति तिथि से पांच वर्ष या 65 वर्ष की उम्र पूरा होने तक होगी। दोबारा नियुक्ति नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन एवं भत्ते मुख्यसूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की तर्ज पर होंगे। इस आयोग को हरियाणा सिविल सेवा कैडर के अधिकारी से एक सचिव और एक सामान्य सचिव हरियाणा सरकार उपलब्ध करवाएगी। आयोग की कार्यप्रणाली के लिए  राज्य सरकार द्वारा समुचित फंड उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed