नए आदेश: अब हरियाणा में 20 सितंबर से लगेंगी पहली से तीसरी तक की कक्षाएं, ऑनलाइन कक्षाएं भी रहेंगी जारी
पहले शिक्षा विभाग ने एक अक्तूबर से पहली से तीसरी कक्षा के लिए स्कूल खोलने की योजना बनाई थी। अब नए आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि बच्चों को भेजने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को स्कूल भेजने में न घबराएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पहली से तीसरी कक्षा तक के लिए स्कूल 20 सितंबर से खोले जाएंगे। सुबह 9 से 12 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। सभी सरकारी और निजी स्कूलों को कोविड-19 नियमों का पालन करना जरूरी होगा। सामान्य से अधिक तापमान वाले किसी भी छात्र या आगंतुक को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बच्चों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी। हालांकि, इस दौरान पहले की तरह ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।
यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन पर राजनीति: हरसिमरत के बयान पर कैप्टन का पलटवार, कहा- अकालियों को बोलने का हक नहीं
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दावा किया 72 प्रतिशत शिक्षकों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि चौथी से पांचवीं तक 25 प्रतिशत और छठी से 12वीं के 50 प्रतिशत बच्चे स्कूल आ रहे हैं। कोरोना के कम केस होने और स्कूलों में बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही पहली से तीसरी कक्षा तक के स्कूल भी अब खोलने का फैसला लिया गया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं, अगर अभिभावकों को चिंता होती है तो बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं लगवा सकते हैं। पहले विभाग ने एक अक्तूबर से पहली से तीसरी कक्षा के लिए स्कूल खोलने की योजना बनाई थी। छठी से बारहवीं की कक्षाओं को 23 जुलाई और चौथी से पांचवी तक की कक्षाओं को एक अगस्त को खोला गया है।
नई शिक्षा नीति में जेबीटी की जरूरत नहीं: शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में इस समय समय 2260 जेबीटी शिक्षक सरप्लस हैं। भविष्य में जरूरत होती है तो भर्ती पर विचार किया जाएगा लेकिन, नई शिक्षा नीति में जेबीटी टीचर्स की जरूरत नहीं है। पिछले आठ साल से जेबीटी की भर्ती न होने से जेबीटी कोर्स बंद किए गए हैं। एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन्होंने जेबीटी के बाद पात्रता परीक्षा पास कर रखी है, उनके लिए विचार किया जा रहा है कि किसी अन्य कोर्स के उनको कहीं पर एडजेस्ट किया जा सके।