फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana school students will free from school bag and books in schools from 1 july

लाखों स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, 1 जुलाई से नो बैग नो बुक्स ऑन शोल्डर्स

Mon, 01 May 2017 10:54 AM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 May 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
haryana school students will free from school bag and books in schools from 1 july
स्कूल स्टूडेंट्स
स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, बीजेपी सरकार उनका बोझ कम करने जा रही है। एक जुलाई से अब नो बैग नो बुक्स ऑन शोल्डर्स। हरियाणा के सौ सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पहली कक्षा के नौनिहालों को पहली जुलाई से बैग का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


सरकार इन स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नो बुक्स, नो बैग सिस्टम शुरू करने जा रही है। इस प्रणाली को सभी 8889 प्राइमरी स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में हर जिले के कम से कम पांच और अधिकतम सौ स्कूलों में सरकार इसे लागू करने जा रही है।
विज्ञापन


पहली कक्षा के नन्हे-मुन्नों को घर से स्कूल तक खेलते-कूदते आना होगा। उनकी पीठ पर बैग नहीं होगा। बैग रखने के लिए बच्चों को स्कूल में ही बॉक्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें बैग रखने में शिक्षक नौनिहालों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली कक्षा में छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय ही पढ़ाए जाते हैं और शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य नौनिहालों को अक्षर ज्ञान कराना होता है। इसलिए थोड़ा-बहुत अगर होमवर्क होगा तो उसे स्कूल में ही करा दिया जाएगा।

15 दिन में एक बार स्कूल बैग घर ले जाना होगा

haryana school students will free from school bag and books in schools from 1 july
school students
15 दिन में एक बार बच्चों को स्कूल बैग घर ले जाना होगा। इस दिन वे अभिभावकों को बताएंगे कि उन्होंने स्कूल में क्या-क्या पढ़ा है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के महासचिव दीपक गोस्वामी ने सरकार की इस पहल को सराहा है।

उन्होंने कहा कि बीते एक साल से स्कूलों में पहली कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शनिवार नो बैग्स डे के रूप में चलता आ रहा है। इस दिन बच्चों को योगा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां बताने के साथ ही उनकी रुचि जानी जाती थी। इस योजना को सभी प्राइमरी स्कूलों में शुरू किया जाना चाहिए।

स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि ये व्यवस्था सरकारी स्कूलों में प्रयोग के तौर पर शुरू की जा रही है। सफल होने पर आने वाले समय में सभी स्कूलों में अमल में लाने का खाका खींचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed