{"_id":"5d16f8978ebc3e3c8f7a52b1","slug":"haryana-school-education-board-careless-working-about-promotions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाहीः रिटायर्ड मुख्याध्यापक और पीजीटी भी बना दिए प्रमोशन के हकदार, उपनिदेशक को पड़ी डांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाहीः रिटायर्ड मुख्याध्यापक और पीजीटी भी बना दिए प्रमोशन के हकदार, उपनिदेशक को पड़ी डांट
Sat, 29 Jun 2019 11:07 AM IST
खुशबू गोयल
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड कार्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की प्रिंसिपल प्रमोशन में निदेशालय अधिकारियों की भारी लापरवाही उजागर हुई है। सेकेंडरी शिक्षा निदेशक कार्यालय ने प्रमोशन के लिए जारी वरिष्ठता सूची में रिटायर्ड पीजीटी और मुख्याध्यापकों के नाम भी शामिल कर दिए। पीजीटी से वरिष्ठता संख्या 1337 से 1850 और मुख्याध्यापकों से 874 से 1480 वरिष्ठता संख्या के बीच प्रमोशन के लिए केस मांगे गए।
स्कूलों में कार्यरत पीजीटी और मुख्याध्यापकों ने जब वरिष्ठता सूची का गहनता से अध्यनन किया तो पाया गया कि पीजीटी की वरिष्ठता सूची में 166 लेक्चरर ऐसे भी शामिल हैं जो रिटायर हो चुके हैं, जबकि मुख्याध्यापकों की वरिष्ठता सूची में लगभग 400 हेडमास्टर ऐसे हैं, जो सेवानिवृत्ति है। इस पर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) पीके दास से शुक्रवार को मुलाकात कर आपत्ति जताई।
इस पर दास ने वरिष्ठता सूची का पत्र जारी करने वाले उपनिदेशक एचआरजी-वन को फटकार लगाई। चूंकि, एसीएस के पास वरिष्ठता सूची का सही रिकॉर्ड उपलब्ध था और उपनिदेशक ने पुराने रिकॉर्ड अनुसार ही पत्र जारी कर दिया था। दास ने उपनिदेशक को भविष्य में इस तरह के गलत पत्र न जारी करने की भी नसीहत दी है। वरिष्ठता सूची रिटायर्ड हो चुके पीजीटी व मुख्याध्यापकों के नाम हटाकर जारी होनी चाहिए थी।

Trending Videos
बनेंगे 700-800 नए प्रिंसिपल
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल के खाली पद जुलाई मध्य तक भरने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद ही ट्रांसफर ड्राइव शुरू होगी। सीनियर प्रिंसिपल को बीईओ के 80 खाली पदों पर पदोन्नत करने का काम अंतिम चरण में है। अभी 700 से अधिक पद प्रिंसिपल के खाली हैं, जबकि नए अपग्रेड 47 स्कूलों में भी प्रिंसिपल की नियुक्ति होनी है। कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जिनमें प्रिंसिपल के पद एचआरएमएस पोर्टल पर खाली नहीं दिख रहे, जबकि वास्तव में खाली पड़े हैं। ऐसे में लगभग आठ सौ नए प्रिंसिपल नियुक्त होंगे।
80:20 रहेगा प्रमोशन का अनुपात
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के संरक्षण बीर सिंह राणा व राज्य प्रधान दयानंद दलाल ने एसीएस पीके दास से मुलाकात के बाद बताया कि प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति के लिए पीजीटी, हेडमास्टर का अनुपात 80:20 रहेगा। 80 फीसदी पीजीटी प्रिंसिपल बनेंगे, जबकि बीस प्रतिशत मुख्याध्यापकों को प्रिंसिपल बनने का मौका मिलेगा।