{"_id":"58beab554f1c1bec43dc3dee","slug":"haryana-scheduled-caste-chairperson-sunita-duggal-on-sagga-village-controversy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घुड़चढ़ी विवाद पर राजनीति शुरु, दुग्गल का एलान- मैं घोड़ीचढ़ कर जाउंगी सग्गा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुड़चढ़ी विवाद पर राजनीति शुरु, दुग्गल का एलान- मैं घोड़ीचढ़ कर जाउंगी सग्गा गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Tue, 07 Mar 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा अनुसूचित जाति की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सग्गा में घुड़चढ़ी पर हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। लघु सचिवालय के सामने चल रहे इस धरने में मंगलवार को शामिल हुए कई पार्टियों के नेता ने इस प्रदर्शन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की।
धरनास्थल पर दोपहर बाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रदर्शनकारियों को शांत रहने की अपील करते हुए आरोपी लोगों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही, अठावले ने कहा कि जो भी दोषी है उसपर सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन इस समस्या का निदान पलायन नहीं है। इसलिए आप लोग वापस लौट जाएं।
वहीं केंद्रीय मंत्री के साथ आई हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने प्रदर्शनकारियों से विवाद की जानकारी लेते हुए कहा कि अगर पूरा मामला घुड़चढ़ी को लेकर है तो मैं आप लोगों के साथ घोड़ी पर चढ़ कर सग्गा गांव तक जाउंगी।

प्रशासन और सरकार को घेरने की तैयारी में जुटे नेता
घुड़चढ़ी विवाद पर शुरू हुई राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रशासन अपना काम कर रहा है। दोषियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। हालांकि भीड़ी इन नेताओं की बात भी मानने को तैयार नहीं हुई और गिरफ्तारी तक प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया।
दोपहर के समय धरना स्थल पहुंचे बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश सारन ने इस प्रदर्शन को राज्यस्तरीय आंदोलन का रूप देने का एलान करते हुए कहा कि। राज्य में खुलआम दलितों का शोषण हो रहा है, लेकिन अब चिंगारी भड़क चुकी है।
हाईकमान से हमारी बात हो रही है, अगर प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता तो जल्द ही पार्टी इस मुद्दे को लेकर पूरे राज्य में आंदोलन करेगी। इसके अलावा मंगलवार को धरनास्थल पर पहुंचकर कई अन्य सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के नेता पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।