फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's farmers' organization will join Bharat Bandh on 25 September

हरियाणा के किसान संगठनों का एलान, 25 सितंबर को भारत बंद में होंगे शामिल

Mon, 21 Sep 2020 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ 
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Sep 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Haryana's farmers' organization will join Bharat Bandh on 25 September
पुलिस और किसानों में टकराव... - फोटो : अमर उजाला

नए कृषि विधेयकों के विरोध में 25 सितंबर को 180 संगठनों के बुलाए गए भारत बंद में हरियाणा के किसान भी शामिल होंगे। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी व प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने यह पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत बंद के आह्वान में शामिल होकर बाजार, सड़क व परिवहन सुविधा बंद कराई जाएंगी। उत्तर प्रदेश के किसान नेता बीएम सिंह भारत बंद की अगुवाई करेंगे। चढूनी ने कहा कि जब तक किसान विरोधी कृषि विधेयकों को रद्द नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसान हित के हर आंदोलन का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन


चढूनी ने कहा कि नए कृषि विधेयकों को किसान सिरे से खारिज करते हैं। उनकी एक भी मांग को कानून में शामिल नहीं किया गया है। भारत बंद के दौरान एंबुलेंस, दवाओं व अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का राज्यस्तरीय प्रदर्शन आज
सोमवार को कांग्रेस पूरे प्रदेश में नए कृषि विधेयकों के विरोध में जिलास्तर पर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व अन्य बड़े नेता, विधायक प्रदर्शन में मौजूद रहेंगे। प्रदर्शन के बाद डीसी के जरिए इन विधेयकों को रद्द करने के लिए कांग्रेस नेता राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed