{"_id":"5ebe1b4f3c6e44675c1ac559","slug":"haryana-roadways-bus-service-resumes-with-online-booking-and-social-distancing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 29 रूटों पर आज से दौड़ीं बसें, यात्रियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, पढ़ें- समय सारणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 29 रूटों पर आज से दौड़ीं बसें, यात्रियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, पढ़ें- समय सारणी
Fri, 15 May 2020 10:10 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 15 May 2020 10:10 AM IST
सार
- ऑनलाइन बुकिंग, कंफर्म टिकट पर ही एंट्री मिलेगी
- बस अड्डे से चलेगी और बस अड्डे पर ही रुकेगी
- पंचकूला बस अड्डे से सबसे अधिक नौ रूट की बसें दौड़ेंगी
विज्ञापन
बस में चढ़ने से पहले हाथ सैनिटाइज करते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में आज से 10 जिलों में परिवहन सेवा शुरू हो गई। 29 अलग-अलग रूट के लिए समय सारिणी के अनुसार बसें रवाना हुईं। परिवहन मंत्री ने बताया कि अगर किसी कारणवश किसी मार्ग पर बस परिचालन संभव नहीं होगा तो प्रस्थान के समय से दो घंटे पूर्व सूचना के साथ बस परिचालन रद्द कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में यात्री को किराया वापस देंगे।
नियमों के पालन की जिम्मेदारी डिपो महाप्रबंधक की
परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने बताया कि चलाने से पहले बसों को सैनिटाइज करवाया गया है। बस अड्डों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पेंट से मार्किंग की गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जिम्मेदारी डिपो महाप्रबंधक की रहेगी।
ऑनलाइन बुकिंग, कंफर्म टिकट पर ही एंट्री मिलेगी
परिवहन मंत्री ने बताया कि सभी रूट पर बुकिंग केवल ऑनलाइन पोर्टल http://hartrans.gov.in के माध्यम से होगी। जिन-जिन जिलों में बसें चलाई जाएंगी, वहां बिना अग्रिम बुकिंग के बस अड्डे पर प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली में फंसे हरियाणा के लोगों को बड़ी राहत, 18 मई से शुरू होगी बस सेवा, इन बातों का रखना होगा ख्याल
बस अड्डे से चलेगी और बस अड्डे पर ही रुकेगी
बस निर्धारित बस अड्डे से चलकर दूसरे जिले के बस अड्डे पर ही रुकेगी। रास्ते में पड़ने वाले स्टेशन से किसी भी यात्री को बस में चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना वायरस से प्रभावित जिलों से गुजरने वाली बसें बाइपास या फ्लाईओवर से गुजरेंगी।
मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी
एक बस में केवल 30 यात्री ही बैठेंगे। प्रवेश से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। हर यात्री के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। बिना मास्क पहने यात्री को बस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन जिलों में चलेगी बसें
- अंबाला: यहां से 6 रूट पर बसें चलेंगी। ये अंबाला कैंट-करनाल-अंबाला कैंट, अंबाला कैंट-कैथल-अंबाला कैंट और अंबाला कैंट-पंचकूला-अंबाला कैंट रूट शामिल हैं। तीनों रूट पर दो-दो बसों को अलग-अलग टाइम पर चलाया जाएगा।
- भिवानी: यहां से एक रूट पर बस चलेगी, जो भिवानी-जींद-कैथल से होते हुए पंचकूला पहुंचेगी। जिसका समय सुबह 9 बजे होगा।
- हिसार: यहां से एक रूट पर बस चलेगी, जो हिसार-कैथल से होते हुए पंचकूला पहुंचेगी। इसका समय भी सुबह 9 बजे रखा गया है।
- कैथल: यहां से दो रूट पर बसें चलेंगी, जो कैथल-अंबाला कैंट-कैथल रूट पर चलेंगी। जो सुबह 8.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे चलेंगी।
- करनाल: यहां से दो रूट पर बसें चलेंगी, जो करनाल-अंबाला कैंट-करनाल के बीच चलेंगी। जो सुबह 8.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे चलेंगी।
- नारनौल: यहां से तीन रूट पर बसें चलेंगी, जो नारनौल-चरखी दादरी-रोहतक-पंचकूला जाएगी। नारनौल-रेवाड़ी-नारनौल के बीच दो बसें चलाई जाएंगी।
- पंचकूला: यहां से 9 रूट पर बसें चलेंगी। एक बस पंचकूला-साहा-शाहाबाद-पिपली-करनाल फिर पंचकूला पहुंचेगी, दूसरी बस पंचकूला-अंबाला कैंट-रोहतक, तीसरी बस पंचकूला-रोहतक-चरखी दादरी-नारनौल, चौथी बस पंचकूला-रोहतक-रेवाड़ी,पांचवीं बस पंचकूला-कैथल-हिसार, छठी बस पंचकूला-फतेहाबाद-सिरसा, 7वीं बस पंचकूला-कैथल-जींद-भिवानी, 8वीं बस पंचकूला-अंबाला कैंट-पंचकूला, 9वीं बस पंचकूला-अंबाला कैंट-पंचकूला रूट पर जाएगी।
- रेवाड़ी: यहां से तीन रूट पर बसें चलेंगी। ये रेवाड़ी-रोहतक-पंचकूला और दो बसें रेवाड़ी-नारनौल-रेवाड़ी के बीच चलेंगी।
- रोहतक: यहां से एक रूट पर बस चलेगी, जो रोहतक-करनाल-अंबाला कैंट-पंचकूला जाएगी।
- सिरसा: यहां से एक रूट पर बस चलेगी, जो सिरसा-फतेहाबाद-पंचकूला जाएगी।