फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana rejuvenated 2082 ponds

अमृत सरोवर: हरियाणा ने 2082 तालाबों का किया कायाकल्प

Tue, 23 Jan 2024 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Haryana rejuvenated 2082 ponds
हरियाणा ने अमृत सरोवर के लक्ष्य से अधिक तालाबों को किया विकसित
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा ने अमृत सरोवर मिशन के तहत तालाबों व जोहड़ों के जीर्णोद्धार और विकास के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। योजना के तहत प्रदेश के 22 जिलों के 1650 तालाबों को विकसित करना था, लेकिन 2082 तालाबों का कायाकल्प किया जा चुका है। हरियाणा में ग्रामीण क्षेत्रों में 18,748 और शहरी क्षेत्रों में 901 तालाब विकसित किए गए हैं। प्रधानमंत्री के मिशन के अनुसार हरियाणा के 22 जिलों में 1650 तालाबों का अमृत सरोवर मिशन के तहत जीर्णोद्धार किया जाना था।
हरियाणा में अमृत सरोवर अभियान की शुरुआत पिछले वर्ष एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोनीपत के नाहरा गांव के गंगेश्वर तालाब से राज्य के 111 तालाबों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के साथ की थी। प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सिरे चढ़ाने के लिए हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया है। इसके लिए प्राधिकरण ने तालाबों को अमृत, अमृत प्लस व अमृत प्लस-प्लस तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

---------
तालाबों को तीन चरणों बांटकर किया विकसित
अमृत चरण :
प्रारंभिक चरण में तालाबों से पानी की निकासी, गाद निकालना, खुदाई व तालाबों के किनारों को मजबूत किया गया।
अमृत प्लस चरण : दूसरे चरण में पौधारोपण, पगडंडी बनाना, गाद निकलना, तारबंदी, बैंच, सोलर लाइट, पशुघाट से संबंधित निर्माण किए गए।
अमृत प्लस-प्लस चरण : तीसरे चरण में अमृत प्लस-प्लस योजना के तहत 110 तालाबों में अतिरिक्त स्ततः गतिविधिया संचालित की गई हैं। इन तालाबों में मत्स्य पालन सहित अन्य कई गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

सीएम कल 60 और तलाबों के सौंदर्यीकरण का करेंगे लोकार्पण
इसी शृंखला में 24 जनवरी को मुख्यमंत्री फतेहाबाद जिला के डुल्ट गांव से प्रदेश के 60 और अमृत सरोवर तालाबों के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे। इनमें भिवानी के तीन, चरखी दादरी के छह, झज्जर के छह, नूंह के सात, फतेहाबाद के 31, हिसार के चार, कैथल, पलवल व पंचकूला के एक-एक अमृत सरोवर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article