फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana ranks first in resolving complaints through cyber helpline.

Chandigarh News: साइबर हेल्पलाइन से शिकायतों का समाधान करने में पहले स्थान पर हरियाणा

Thu, 28 Mar 2024 07:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Haryana ranks first in resolving complaints through cyber helpline.
फरवरी में फ्रॉड की गई कुल राशि का 27.60 प्रतिशत पैसा किया होल्ड
विज्ञापन

चंडीगढ़। साइबर फ्रॉड के जरिये ठगी गई कुल राशि का 27.60 प्रतिशत पैसा होल्ड करके हरियाणा देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। हरियाणा पुलिस ने फरवरी 2024 में 15.50 करोड़ रुपये की ठगी होने से लोगों को बचाया है, जोकि देशभर में सबसे अधिक है। सितंबर 2023 में जहां हरियाणा पुलिस 8.62 प्रतिशत पैसा होल्ड करते हुए देश में 23वें स्थान पर थी। वहीं, अब पहले स्थान पर पहुंच गई है।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ निरंतर बढ़ रही सख्ती का परिणाम है। कहा, हरियाणा पुलिस नियमित तौर पर साइबर कार्यशालाओं में ऐसे अपराधियों की ओर से अपनाए जाने वाले तौर तरीकों को समझते हुए उन्हें रोकने के लिए रणनीति बनाती है। हरियाणा पुलिस वित्तीय संस्थानों जैसे बैंकों आदि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए साइबर अपराध को रोकने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है ताकि साइबर फ्रॉड की सूचना मिलते ही बैंक खातों को फ्रीज किया जा सके। इसके लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या 35 से बढ़ाकर 70 की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) और हरियाणा पुलिस अब एक प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। यहां पर देश भर के 20 बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड की राशि को फ्रीज करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के तहत कार्य किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस के साथ तीन बड़े बैंकों एचडीएफसी, पीएनबी और एक्सिस के प्रतिनिधि हरियाणा 112 के कार्यालय में स्थापित केंद्र में साइबर फ्रॉड रोकने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पंचकूला 112 ईआरएसएस बिल्डिंग में स्थित नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 मुख्यालय में इंसिडेंट मैनेजर नियुक्त किए है। इन इंसीडेंट मैनेजरों की जिम्मेदारी होती है कि ठगी की रिपोर्टिंग हेल्पलाइन-1930 पर दर्ज होने पर ठगी की रकम जिस बैंक में गई है, तुरंत उस बैंक के नोडल अधिकारी से संपर्क कर, ठगी की रकम को फ्रीज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed