फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Rajya Sabha Elections: After the defeat of Maken, there is increasing strife in the Congress

Haryana Rajya Sabha Elections : माकन की हार के बाद कांग्रेस में बढ़ती जा रही है तकरार, चल रहे हैं शब्द-बाण

Sun, 19 Jun 2022 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 01:43 AM IST
सार

हुड्डा बोले, रायपुर गए 29 विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया वोट। कुलदीप बिश्नोई ने कार्तिकेय को वोट देने के गिनाए दो कारण।

विज्ञापन
Haryana Rajya Sabha Elections: After the defeat of Maken, there is increasing strife in the Congress
कांग्रेस नेता अजय माकन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की हार के बाद पार्टी नेताओं में तकरार बढ़ती ही जा रही है। दिग्गज नेता एक-दूसरे पर शब्द वाण चला रहे हैं। कोई भी कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं है। पूर्व सीएलपी किरण चौधरी और बागी नेता कुलदीप बिश्नोई निशाना साधने का कोई मौका चूक नहीं रहे। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने चंडीगढ़, तो कुलदीप ने दिल्ली में राज्यसभा चुनाव पर अपनी-अपनी बात रखी।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि रायपुर गए सभी 29 विधायकों ने माकन को वोट दिया है तो कुलदीप ने कार्तिकेय शर्मा को वोट देने के दो कारण बताए। हुड्डा ने यहां अपने आवास पर विधायक दल की बैठक भी ली, जिसमें राज्यसभा चुनाव के नतीजे पर चर्चा हुई। हुड्डा ने कहा कि पार्टी स्तर पर जांच चल रही है कि किसका वोट रद्द हुआ है। 
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी अपनी तात्कालिक रिपोर्ट दे ही चुके हैं। विस्तृत रिपोर्ट में पार्टी स्तर पर पता चल जाएगा कि किसका वोट रद्द हुआ है। अधिकृत एजेंट से हाईकमान बातकर यह पुष्टि करने में जुटा है कि किस विधायक ने दगा किया है। उसके बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अंतिम रिपोर्ट में पांच-सात दिन का समय और लग सकता है। रायपुर गए सभी 29 विधायकों ने कांग्रेस को वोट डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि कुलदीप से उन्हें प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। उन्हें जनता का प्रमाण पत्र चाहिए। कुलदीप ने आदमपुर की जनता के साथ विश्वासघात किया है। वह इस्तीफा देकर दोबारा से चुनाव लड़कर देख लें। नई दिल्ली में शनिवार को नवनिर्वाचित सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात की। बिश्नोई ने कहा कि भजनलाल परिवार जो करता है, धमाके से करता है। 

जब भी जिक्र होता है कयामत का तो कुलदीप बिश्नोई की बात होती है। माकन को वोट न देने का पहला कारण ये था कि वह हुड्डा खेमे को वोट नहीं दे सकते। दूसरा कारण राहुल गांधी से उनकी नाराजगी। कार्तिकेय ने कहा कि कुलदीप अनुभवी नेता हैं। वह दो बार सांसद भी रह चुके हैं। उनके अनुभवों का फायदा उठाते हुए हरियाणा के विकास के लिए काम किया जाएगा।


सोमवार को आगे की रणनीति बताएंगे कुलदीप
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आगे की रणनीति का खुलासा वह सोमवार को करेंगे। अपने कार्यकर्ताओं से बात कर रहा हूं कि मुझे कांग्रेस में रहना है या फिर भाजपा में जाना है। आम आदमी पार्टी में जाऊं या फिर अलग पार्टी बनाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed