फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana punjab High Court transferred 17 judges of Haryana

हाईकोर्ट ने हरियाणा के 17 जजों का किया तबादला, 4 का किया प्रमोशन

Sat, 29 Sep 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
haryana punjab High Court transferred 17 judges of Haryana
हाईकोर्ट - फोटो : SELF

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने वीरवार देर रात हरियाणा के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट ने इसके साथ ही 4 सिविल जज सीनियर डिवीजन को भी एडिशनल सेशन जज के पद पर प्रमोशन देकर तबादला किया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के तहत गुरुग्राम के एडिशनल सेशन जज सुदेश कुमार को मेवात नूंह में तबादला किया गया है। सिरसा के एडिशनल सेशन जज जग भूषण गुप्ता को फरीदाबाद में इसी पद पर नियुक्ति दी गई है। सोनीपत के एडिशनल सेशन जज सोनिका को सोनीपत में ही फेमिली कोर्ट में एडिशनल सेशन जज नियुक्त किया गया है। जींद के एडिशनल सेशन जज राजेश शर्मा को चंडीगढ़ में इसी पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही हाईकोर्ट ने 4 सिविल जज सीनियर डिवीजन को एडिशनल सेशज जज के पद पर प्रमोशन देकर तबादला किया है। मेवात के सिविल जज सीनियर डिवीजन विजय जेम्स को प्रमोशन देकर गुरुग्राम में एडिशनल सेशन जज नियुक्त किया गया है। पलवल की सिविल जज सीनियर डिवीजन डॉक्टर यशिका को प्रमोशन देकर गुरुग्राम में एडिशनल सेशन जज नियुक्त किया गया है। झज्जर की सिविल जज सीनियर डिवीजन डॉक्टर परमिंदर कौर को प्रमोशन देकर सोनीपत में एडिशनल सेशन जज नियुक्त किया गया है। अंबाला की सिविल जज सीनियर डिवीजन विजयंत सहगल को प्रमोशन देकर अबाला में फेमिली कोर्ट में एडिशनल सेशन जज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप केस के लिए बनाई गई फास्ट ट्रैक कोर्ट में दी गई नियुक्ति
झज्जर के एडिशनल सेशन जज लाल चंद को कुरुक्षेत्र, जींद के एडिशनल सेशन जज विजय सिंह को चंडीगढ़, हिसार के एडिशनल सेशन जज अजय पराशर को जींद, फरीदाबाद एडिशनल सेशन जज कुलदीप सिंह को फरीदाबाद में ही, पानीपत की एडिशनल सेशन जज शशी बाला को पानीपत, सोनीपत की एडिशनल सेशन जज सुनिता ग्रोवर को सोनीपत में ही, गुरुग्राम की एडिशनल सेशन जज रजनी यादव को गुरुग्राम में ही, फरीदाबाद के एडिशनल सेशन जज नरेंद्र  को फरीदाबाद में ही, तथा मेवात नूंह की एडिशनल सेशन जज कुमुद को मेवात नूंह में ही रेप केस के लिए बनाई गई फास्ट ट्रैक कोर्ट में एडिशनल सेशन जज नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed