{"_id":"5d24c8688ebc3e6c9c26a4a1","slug":"haryana-police-will-launch-public-awareness-drive-through-social-media-platforms","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने कसी कमर, मैसेज भेज लोगों को करेगी सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने कसी कमर, मैसेज भेज लोगों को करेगी सतर्क
Wed, 10 Jul 2019 01:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह
- फोटो : ANI
ऑनलाइन ठगी के मामलों पर हरियाणा पुलिस गंभीर हो गई है। पुलिस अब लोगों को ऐसे मामलों के प्रति न केवल जागरूक करेगी, बल्कि उन्हें बताएगी कि वे ऐसे मामलों में किस प्रकार से सावधानी बरते। इसके लिए हरियाणा पुलिस सोशल मीडिया और एसएमएस का इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि इस पहल के साथ पुलिस लोगों को ई-मेल, फोन कॉल और एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होने वाले अवांछित और काल्पनिक प्रस्तावों से सावधानी व सतर्कता बरतने की सलाह देगी। ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसएमएस व सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को लॉटरी के प्रलोभन तथा पुरस्कार राशि जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में सावधान रहने के लिए सचेत किया जाएगा। इस पहल के तहत, संबंधित सेवा प्रदाताओं द्वारा धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सतर्कता बनाए रखने संबंधी प्रत्येक सप्ताह एक या दो एसएमएस सेल फोन उपयोगकर्ताओं को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
इस उद्देश्य के लिए, जल्द ही दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ एक बैठक बुलाई जाएगी। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से भी आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधान व सतर्क किया जाएगा।
Additional Director General of Police (Law&Order) Mr Navdeep Singh Virk today said the Haryana Police will launch public awareness drive through SMS & social media platforms like Facebook, Twitter, Instagram & TikTok to educate & alert people against cyber crime. (File pic) pic.twitter.com/zq3leQgVSP
— ANI (@ANI) July 9, 2019