फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana police will ask to ram rahim about honeypreet

हनीप्रीत कहां और किस हाल में है, अब एक ही शख्स बता सकता है: DGP

Sun, 24 Sep 2017 09:05 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 24 Sep 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
haryana police will ask to ram rahim about honeypreet
Haryana DGP BS Sandhu - फोटो : File Photo
25 अगस्त से फरार चल रही हनीप्रीत कहां और किस हालत में है, अब सिर्फ एक ही शख्स बता सकता है। ये कहना है हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू का। डीजीपी संधू शनिवार सुबह फतेहाबाद पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचकूला हिंसा की मास्टरमाइंड और देशद्रोह की आरोपी हनीप्रीत और डेरे के प्रवक्ताओं डा. आदित्य इंसा एवं पवन इंसा अगर जल्द पुलिस के समक्ष पेश नहीं होते तो हरियाणा पुलिस उनकी संपति को अटैच कर सकती है।
विज्ञापन


डीजीपी संधू ने ये भी संकेत दिए कि अगर जरूरत पड़ी तो हनीप्रीत का पता मालूम करने के लिए जेल में कैद बाबा राम रहीम से भी पूछताछ की जा सकती है। संधू ने बताया कि हनीप्रीत की तलाश में कई जगहों पर छापे मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके नेपाल से लेकर मुंबई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के श्रीगंगानगर, पंजाब में छिपे होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस टीम ने इन सभी जगहों पर जाल बिछा रखा है, लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

फिलहाल सत्संग की अनुमति नहीं दी जाएगी

haryana police will ask to ram rahim about honeypreet
हरियाणा डीजीपी बी एस संधू
डीजीपी बीएस संधू ने पत्रकारों से बात करते हुए ये भी साफ किया कि फिलहाल प्रदेश भर में फैले डेरा सच्चा सौदा के संगतघरों में फिलहाल सत्संग की अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले फतेहाबाद में ही राज्यमंत्री नायब सैनी ने डेरा अनुयायियों को सत्संग करने के लिए संगतघरों का प्रयोग करने देने की बात कही थी।

डीजीपी ने शनिवार को इस बात से भी इंकार किया कि इस मामले में पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कोई ढिलाई बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा पंचकूला हिंसा में शामिल रहे 45 लोगों की सूची जारी की थी, इस सूची में से 5-6 लोगों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन लोगों को काबू कर उनसे पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed