फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police Uses Water Cannon On Farmers In Karnal Ahead Manohar Lal Rally

मनोहर लाल के पहुंचने से पहले करनाल में बवाल, पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, कार्यक्रम रद्द

Sun, 10 Jan 2021 02:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Jan 2021 02:12 PM IST
सार

  • पुलिस से दूसरे नाके पर ढाई घंटे टकराव : स्थिति काबू करने को वाटर कैनन व आंसू गैस का इस्तेमाल, लाठियां भांजी
  • करनाल के कैमला में सीएम मनोहर लाल को किसान महापंचायत में करना था संवाद, बवाल के बाद कार्यक्रम रद्द
  • आंदोलनरत किसान पुलिस सुरक्षा का घेरा तोड़ पहुंचे कैमला, कार्यक्रम स्थल पर किसानों ने जमकर मचाया उत्पात
  • कार्यक्रम में भाग लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे मुख्यमंत्री, विशेष टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर नहीं दी उतरने की अनुमति

विज्ञापन
Haryana Police Uses Water Cannon On Farmers In Karnal Ahead Manohar Lal Rally
मुख्यमंत्री की रैली से पहले करनाल में बवाल। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिले के गांव कैमला में रविवार को किसान महापंचायत में मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले आंदोलनरत किसानों ने जमकर उत्पात मचाया। किसानों ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए कार्यक्रम के लिए सजाया मंच तोड़ दिया और बैनर फाड़ने के साथ साउंड सिस्टम, झंड़े व कुर्सियां उठाकर फेंक दीं। 

विज्ञापन


दूसरे सुरक्षा नाके पर किसानों और पुलिस के बीच करीब ढाई घंटे तक टकराव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजी। कार्यक्रम में भाग लेने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हेलीकॉप्टर से पहुंचना था लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर स्थिति को देखते हुए विशेष टीम ने उतरने की इजाजत नहीं दी। बवाल के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कैमला में रविवार को किसान महापंचायत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को किसानों से सीधा संवाद करना था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए किसानों का जत्था मुख्यमार्ग स्थित बसताड़ा टोल बैरियर से चला था। सबसे पहले किसानों ने घरौंडा के पास लगा नाका तोड़ बैरिकेड उठाकर फेंक दिए। 

घरौंडा आउटर पर लगे दूसरे नाके पर जैसे ही किसान पहुंचे, वहां पुलिस से टकराव हो गया। यहां वाटर कैनन की मदद से पुलिस ने किसानों की भीड़ को तितर-बितर किया और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद किसान खेतों से होकर कैमला की ओर भागे। पुलिस ने किसानों का पीछा किया और आंसू गैस के गोले दागती रही। पुलिस प्रबंधों को दरकिनार कर किसान कैमला में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। किसानों ने कार्यक्रम स्थल पर सजाया मंच और सामान तोड़ दिया। 




टकराव की आशंका, अतिरिक्त फोर्स लगाई
हालांकि मौके पर एडीजीपी से लेकर डीएसपी स्तर के अफसरों के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात था। इसके बावजूद किसानों ने सुरक्षा घेरा तोड़ उपद्रव किया। गुस्साए किसानों को देख आयोजक भी मौके से निकल गए। बवाल के बाद कैमला गांव में तनाव बढ़ गया। स्थानीय ग्रामीणों, आयोजकों और आंदोलनरत किसानों के बीच हिंसक टकराव की आशंका के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है।




आंदोलनरत किसान और ग्रामीण भी आए आमने-सामने
कैमला गांव में बवाल के बाद बढ़े तनाव के बीच आंदोलनरत किसान और स्थानीय ग्रामीण आमने-सामने आ गए। बवाल के बाद कुछ किसान वापस चले गए और कुछ वहीं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। हालांकि हिंसा की आशंका के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और नाकाबंदी भी जारी रहेगी। 



स्थिति हिंसक ना हो इसके लिए कैमला गांव के वरिष्ठ लोगों ने अनाउंसमेट कर गांव के युवाओं को मंदिर में एकत्रित होने की सलाह दी और युवाओं से संयम बरतने का आह्वान किया। साथ ही अपील की कि ऐसा कोई कदम ना उठाया जाए, जिससे माहौल खराब हो जाए। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि यह सालाना कार्यक्रम है जिसमें मुख्यमंत्री भाग लेने पहुंचते हैं। यहां धार्मिक आयोजन होना था लेकिन कुछ लोगों ने उत्पात मचाकर कार्यक्रम खराब कर दिया। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed