फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police Recruitment Result will be released again

हरियाणा पुलिस भर्ती: दोबारा जारी होगा परिणाम, मां के जीवित होने पर भी मिलेगा अनाथ श्रेणी में स्थान

Tue, 16 May 2023 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 May 2023 08:57 PM IST
सार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब जिन आवेदकों की मां जीवित है, उन्हें अनाथ श्रेणी के पांच अंक दिए जाएंगे और इस श्रेणी की मेरिट सूची दोबारा तैयार की जाएगी। ऐसे में जो आवेदक नियुक्ति पा चुके हैं और इस नई सूची में स्थान नहीं बना पाते हैं, उन्हें नोटिस देकर हरियाणा सरकार को उनकी सेवाएं समाप्त करनी होगी।

विज्ञापन
Haryana Police Recruitment Result will be released again
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को साल 2019 की भर्ती में चयनित पुलिस कांस्टेबलों और उप निरीक्षकों की मेरिट सूची को संशोधित कर नए सिरे से परिणाम घोषित करने का आदेश दिया है। कुछ चयनित उम्मीदवारों को सामाजिक, आर्थिक आधार पर अंकों के आवंटन में अनियमितताओं को देखने के बाद हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के चलते अब ऐसे आवेदक जिनकी मां जीवित है उन्हें भी अनाथ श्रेणी के पांच अंकों का लाभ मिलेगा। हालांकि अभी इस मामले में विस्तृत आदेश आना अभी बाकी है।

विज्ञापन


इस मामले में याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील रविंदर सिंह ढुल और मजलिज खान ने बताया कि हाईकोर्ट ने 2019 में आयोग की ओर से भर्ती कांस्टेबलों और उप निरीक्षकों की चयन सूची को संशोधित करने के लिए कहा है। 1054 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्हें अनाथ होने के लिए सामाजिक, आर्थिक मानदंड के तहत पांच अतिरिक्त अंक दिए गए थे। 
विज्ञापन


16 अप्रैल 2018 को सरकार ने विज्ञापन जारी कर पुरुष कांस्टेबलों के 5000, महिला कांस्टेबल के 1147, पुरुष उप-निरीक्षक के 400 व महिला उप-निरीक्षकों के 63 पदों की चयन प्रक्रिया आरंभ की थी। इस भर्ती में अनाथ श्रेणी के तहत चयनित होने वालों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इससे पहले 23 फरवरी को हाईकोर्ट ने चयन संबंधित रिकॉर्ड में विसंगतियों के चलते आयोग पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में भिवानी निवासी सोमवीर व अन्य ने याचिका दाखिल करते हुए भर्ती को चुनौती दी थी। याची ने बताया था कि उन्हें अनाथ श्रेणी के अंकों से वंचित किया। आयोग की पिक एंड चूज की नीति का खामियाजा उन्हें भुगताना पड़ रहा है। ऑनलाइन आवेदन देने के बारे में यह स्पष्ट नहीं था कि माता और पिता दोनों की मृत्यु का विवरण पेश करना अनिवार्य है। याची के अनुसार केवल पिता की मृत्यु का विवरण पेश करने को कहा गया था। इसके बाद याचिकाकर्ताओं के दावे को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि उनकी मां जीवित हैं। याची ने बताया कि कई मामलों में ऐसे आवेदकों को अतिरिक्त अंकों का लाभ दिया है, जिनकी मां जीवित हैं।


दोबारा तैयार होगी मेरिट
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब जिन आवेदकों की मां जीवित है, उन्हें अनाथ श्रेणी के पांच अंक दिए जाएंगे और इस श्रेणी की मेरिट सूची दोबारा तैयार की जाएगी। ऐसे में जो आवेदक नियुक्ति पा चुके हैं और इस नई सूची में स्थान नहीं बना पाते हैं, उन्हें नोटिस देकर हरियाणा सरकार को उनकी सेवाएं समाप्त करनी होगी और मेरिट में स्थान बनाने वाले नए आवेदकों को नियुक्ति देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed