फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police Maintaining List of People Involved in Liquor Scam, Kingpin and Former MLA Arrest

हरियाणाः शराब घोटाले में कार्रवाई से सियासत गरमाई, कई होंगे गिरफ्तार, रसूखदारों की सूची भी तैयार

Fri, 15 May 2020 10:29 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 May 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police Maintaining List of People Involved in Liquor Scam, Kingpin and Former MLA Arrest
सांकेतिक तस्वीर
प्रतिदिन हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान हुए शराब घोटाले से जुड़े नए खुलासे हो रहे हैं, वहीं पुलिस मामले में संलिप्त लोगों की सूची तैयार कर रही है। ये वे लोगों हैं, जो सफेदपोश शराब कारोबार में संलग्र हैं और उनकी आड़ में शराब माफिया हरियाणा में सक्रिय हो रहा है। हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार सतविंद्र राणा इस मामले में पुलिस की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले घोटाले के किंगपिन भूपेंद्र ने सोनीपत में आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, खरखौदा शराब घोटाले के मामले में अभी कई बड़े लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। दरअसल इस पूरे मामले में लॉकडाउन में शराब निकालना तो आसान रहा, लेकिन लॉकडाउन के चलते शराब चोरी में संलिप्त नामचीन लोग खुद बाहर नहीं निकल पाए। पानीपत पुलिस ने शराब चोरी का जो मुकदमा दर्ज किया है। वह भी लॉकडाउन के दौरान ही चोरी हुई थी। सतविंद्र राणा को भी पुलिस ने इसी मामले में उठाया है।
विज्ञापन


खरखौदा थाने में सरेंडर भूपेंद्र सिंह को भी लॉकडाउन में शराब की चोरी के मामले में एसआईटी ने उठाया था। अभी तक दोनों मामलों में कोई लिंक निकल कर नहीं आया है, लेकिन भूपेंद्र से इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि उसके संपर्क में कौन-कौन था। अभी इस मामले में कई और लोगों की गर्दन पर पुलिस का हाथ जाना बाकी है, क्योंकि पुलिस के मुखिया और गृह मंत्री अनिल विज रोजाना इस मामले की मानीटरिंग खुद कर रहे हैं। हालांकि गृह मंत्री ने राणा की गिरफ्तारी से अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियासत गरमाई

उधर, शराब घोटाले में सरकार के सहयोगी दल जजपा के नेता और पूर्व विधायक सतविंदर राणा की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सूत्र बताते हैं कि राणा की गिरफ्तारी से पहले पुलिस के आला अधिकारियों ने सरकार व गृह मंत्री को जानकारी जरूर दी होगी लेकिन गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पूछने पर विज ने यह जरूर कहा कि हो सकता है कि मुख्यमंत्री को इस संबंध में बताया गया हो। हालांकि जजपा नेताओं का कहना है कि  सतविंदर राणा पार्टी में किसी पद पर नहीं थे वह सिर्फ बीते विधानसभा चुनाव में कलायत से प्रत्याशी जरूर थे।

राणा को लग गई थी भनक
पूर्व विधायक सतविंद्र राणा को इस मामले की भनक लग गई थी। पिछले करीब तीन दिन से राणा अपने फोन से बात नहीं कर रहा था। जो भी बात होती थी वह नंबर चेंज करके की जाती थी। जिसके चलते पुलिस लोकेशन नहीं ट्रेस कर पा रही थी। आज दोपहर में लोकेशन मिलते ही पुलिस ने राणा को उठा लिया।

विज हुए तल्ख स्थानीय नेता की भी नहीं चली
गृह मंत्री अनिल विज अब इस मामले में शराब माफिया के खिलाफ खुल कर सामने आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों यमुनानगर में 1200 पेटी शराब बरामद हुई। इस विषय में एक स्थानीय नेता ने विज को फोन किया तो विज ने फोन ही नहीं उठाया और आरोपी पर परचा दर्ज करवा दिया। अब प्रदेश में जहां भी शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे है। अनिल विज स्वयं ऐसे मामलों को मानीटर कर रहे हैं।

समालखा गोदाम से 80 लाख की शराब चोरी

सूत्रों के मुताबिक अकेले समालखा के एल वन गोदाम से 80 लाख रुपये की कीमत से ज्यादा की शराब चोरी की गई। जबकि खरखोदा के गोदाम से 550 शराब की पेटियां गायब मिली। इसी तरह से फतेहाबाद के शराब गोदाम से भी लाखों रुपए की शराब चोरी की गई यही वजह रही कि लॉक डाउन में शराब के ठेके बंद होने के बाद भी प्रदेश के सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में अवैध तरीके से शराब की बिकती रही।

भूपेंद्र को पिस्टल देने वाला फरार
भूपेंद्र के पास से जो दो पिस्टल बरामद हुई है। उसे यह पिस्टल उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने दिलवाई थीं। भूपेंद्र की गिरफ्तारी के बाद से वह व्यक्ति गांव से फरार है। जिसकी तलाश खरखौदा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed