{"_id":"5e243e758ebc3e4b25045bdf","slug":"haryana-police-have-seized-a-total-of-16023-kg-of-narcotic-drugs-in-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में हरियाणा पुलिस ने जब्त किया 16023 किलो नशील पदार्थ, 2677 मामले भी किए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में हरियाणा पुलिस ने जब्त किया 16023 किलो नशील पदार्थ, 2677 मामले भी किए दर्ज
Sun, 19 Jan 2020 05:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Jan 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस।
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा पुलिस ने साल 2019 में 16023 किलो नशीला पदार्थ जब्त किया है। इसमें अफीम, चरस, डोडा, गांजा और हेरोइन शामिल हैं। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। वहीं पूरे प्रदेश में पुलिस ने 2677 केस नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Haryana Police: Police have seized a total of 16023 kg of narcotic drugs, including opium, charas, poppy husk, ganja & heroin, worth crores of rupees & registered 2677 cases under Narcotic Drugs & Psychotropic Substances (NDPS) Act across the state in 2019. pic.twitter.com/xvGfD1X7tk
— ANI (@ANI) January 19, 2020विज्ञापन
नशे के खिलाफ सरकार सख्तः
हरियाणा में नशे के रोकथाम को लेकर सरकार कई अभियान चला रही है। वहीं प्रशासन को सख्ती बरतने के भी आदेश हैं। प्रदेश में नशा तस्करी रोकने लिए हरियाणा सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। हाल ही में गृह मंत्री अनिल विज ने नशे और उसके अवैध धंधे पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए जल्दी हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो का गठन करने का निर्णय लिया है। यह ब्यूरो नशे के कारोबार पर पूरी तरह से नियंत्रण करने के लिए विशेष व्यूह रचना के तहत कार्य करेगा।
विज्ञापन
इससे राज्य में नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी व नशेड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जब तक ब्यूरो के गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक एसटीएफ के एक समूह को इस कार्य में लगाया जाएगा। इसका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी करेंगे।