{"_id":"587cdbb84f1c1b3803efed52","slug":"haryana-police-deptt-recruitment-on-263-posts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अफसर बनने का सुनहरा मौका, 263 पदों पर भर्ती को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अफसर बनने का सुनहरा मौका, 263 पदों पर भर्ती को रहें तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Jan 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अफसर बनने का सपना देख रहे युवक और युवतियों के लिए सुनहरा मौका। 263 पदों पर भर्ती होने जा रही है, तैयार रहें। हरियाणा सरकार ने पुलिस उप-निरीक्षकों के 263 पद भरने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पद भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती के जरिए पदों को भरा जाएगा। इनमें 200 पद पुरुषों और 63 पद महिलाओं के लिए हैं। सब-इंस्पेक्टर के पद भरे जाने से पुलिस महकमे में लंबे समय से जिला स्तर पर चला आ रहा अधिकारी स्तर के कर्मियों का टोटा खत्म होगा।

7 हजार अन्य पद भरे जा रहे हैं
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
सरकार ने सात हजार अन्य पद पुलिस कर्मियों के भरने की प्रक्रिया भी शुरू की हुई है। इससे पुलिस विभाग को पर्याप्त स्टाफ मिल पाएगा। अभी पुलिस विभाग में खासकर जिलों में फील्ड स्टाफ का भारी संकट है। लंबे समय से पद खाली होने के कारण पुलिस कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो रही है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही पूर्व हुड्डा सरकार पर पुलिस विभाग में भर्तियां न करने को लेकर ठीकरा फोड़ चुके हैं। सीएम के अनुसार बीते दस साल में पूर्व सरकारों ने पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की भर्ती ही नहीं की।
इससे विभाग में स्टाफ काफी कम हो गया है। इससे कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ा है। हालांकि, सरकार कर्मियों को राहत प्रदान करते हुए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू कर चुकी है।